{"_id":"615f360e8ebc3e334e1d3163","slug":"civic-electicity-auraiya-auraiya-news-knp6567699176","type":"story","status":"publish","title_hn":"अघोषित बिजली कटौती से नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अघोषित बिजली कटौती से नाराजगी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कंचौसी (औरैया)। रेल बाजार, क्रासिंग रोड, नहर बाजार व आसपास ग्रामीण अंचलों में दो सप्ताह से अघोषित बिजली कटौती से लोगों में नाराजगी है। गर्मी में लोगों को परेशानी हो रही है। लोगों ने सुचारु रूप से बिजली आपूर्ति की मांग की है।
कस्बे के उपभोक्ताओं ने गुरुवार को विद्युत विभाग के अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी कर भड़ास अपनी निकाली और विद्युत आपूर्ति दुरुस्त किए जाने की मांग की। ग्रामीणों ने बताया दिन-रात बिजली कटौती से आम जनजीवन प्रभावित है। वहीं छोटे-बड़े कारखाने बिजली न होने से बंद रहते हैं, जिससे लोगों का काम-धंधा चौपट होने लगा है। कंचौसी नगर के मोहल्लों की बिजली आपूर्ति असेनी पावर हाउस व देहात के झींझक सबस्टेशन से की जाती हैं।
24 घंटे में 18 घंटे बिजली आपूर्ति का समय निर्धारित है, जबकि वर्तमान समय में 18 घंटे की जगह बमुश्किल दिन-रात में सात-आठ घंटे आपूर्ति की जा रही है। बिजली आने व जाने का समय निर्धारित नहीं है। स्टेशन रोड पुरवा महिपाल मोहल्ले के नसीम खा, सिबी पोरवाल, सतीश शर्मा, मनीश लाला, राम शंकर गुप्ता आदि ने एकजुट होकर विभाग के खिलाफ प्रदर्शन कर शीघ्र बिजली मे सुधार की मांग की। असेनी बिजली घर के एसडीओ अनुराग पांडेय का कहना है पनकी पावर हाउस से आपूर्ति कम हो रही है।