{"_id":"634468916bfb714707059996","slug":"civic-auraiya-news-knp7225869198","type":"story","status":"publish","title_hn":"औरैयाः बारिश से 60 कच्चे मकान गिरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
औरैयाः बारिश से 60 कच्चे मकान गिरे
विज्ञापन
फोटो-10एयूआरपी-10- अमावता में कच्चा मकान गिरने के बाद आप बीती बताती रामादेवी। संवाद
- फोटो : AURAIYA
औरैया। काले बादलों के साथ सोमवार को भी बारिश होती रही। इस कारण सुबह से ही जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। जिले की तीनों तहसील क्षेत्र में 60 कच्चे मकान गिर गए। पीड़ित परिवार किसी तरह से पन्नी डाल कर गुजर बसर कर रहे हैं। लोगों ने प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है।
औरैया तहसील के फफूंद क्षेत्र में दौलतपुर निवासी चंद्रशेखर, महेश चंद्र, मुरारी दोहरे, स्वाति, सुनीता समेत 12 लोगों के कच्चे मकान गिर गए। गांव खानपुर फफूंद में सूरज, कल्लू बाथम, सुआ दोहरे, अनिल खटिक के घर गिरने से गृहस्थी बर्बाद हो गई। चिरहुलिया व दखलीपुर में राम किशन, अनिल, दया शंकर, गोपालपुर में रामबाबू, नरेश बाबू, श्याम सिंह के मकान गिर गए। खोयला में साबिरा बेगम, लाल बहादुर शर्मा, शमशाद खां के मकान गिर गए। फतेहपुर बैनी, जुआ, मुड़ेना, फूटाताल केशमपुर, मिरगांवा, पाता, भेंसौल, पूरनपुर में बीस कच्चे मकान धराशाई हो गए।
अजीतमल तहसील के अमावता में रामादेवी का मकान, मुरादगंज में स्नेहा, जाना कस्बा में रेहाना बेगम समेत 10 लोगों के मकान गिर गए। पीड़ितों ने जल्द जिला प्रशासन से मदद दिलाए जाने की गुहार लगाई है। जिलाधिकारी प्रकाश चंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि बारिश से हुए नुकसान का आंकलन कराया जा रहा है। लेखपालों व राजस्व टीम को सर्वे के लिए लगाया गया है। पीड़ितों को प्रशासन से मिलने वाली हरसंभव मदद दी जाएगी।

फोटो-10एयूआरपी-11- गृहस्थी बर्बाद होने के बाद जानकारी देती जाना कस्बे की रेहाना बेगम। संवाद- फोटो : AURAIYA
विज्ञापन