फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   civic,auraiya,bajar

इलेक्ट्रानिक बाजार सजकर तैयार, स्कीमें बेशुमार

Sun, 31 Oct 2021 11:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 31 Oct 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
civic,auraiya,bajar
औरैया। इस दिवाली में इलेक्ट्रानिक कारोबार झूमने के लिए तैयार है। कोरोना संक्रमण के कारण मंदी के दौर से गुजरे इस कारोबार में रौनक लौटना शुरू है। कारोबार से जुड़े लोगों की मानें तो दिवाली तक यह कारोबार जिले में 160 लाख से ऊपर जा सकता है। कंपनियों ने स्कीमें नहीं दी हैं, लेकिन दुकानदारों ने ग्राहकों को लुभाने के लिए स्कीमें लांच कर दी हैं।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण काल में ठप हुए सभी कारोबार लॉकडाउन खुलते ही धीरे-धीरे गति पकड़ने लगे हैं। नवरात्र के बाद से इलेक्ट्रानिक सामान खरीदने वालों की भीड़ नजर आने लगी है। दिवाली में इस बार इलेक्ट्रानिक कारोबारियों ने ग्राहकों को अपनी ओर खींचने के लिए कई तरह की स्कीमें लांच की हैं। शहर स्थित इलेक्ट्रानिक दुकानों पर रविवार की देरशाम तक सजावट होती नजर आई।
विज्ञापन

इलेक्ट्रानिक कारोबारियों ने बताया कि अधिकांश ग्राहक धनरतेरस और दिवाली पर माल उठाने की बुकिंग कर रहे हैं। इस दिवाली पर इलेक्ट्रानिक कारोबारियों को काफी उम्मीदें हैं। इस कारोबार से जुड़े लोगों ने बताया कि शहर में इलेक्ट्रानिक कारोबार 50 लाख से ऊपर का होगा। वहीं जिलेभर में यह कारोबार 160 लाख का आंकड़ा पार करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इलेक्ट्रानिक दुकानदार दीपक ने बताया कि यह एक महीना उनके लिए वरदान साबित होगा। बताया कि पिछले दिनों दुकान पर इलेक्ट्रानिक सामानों की बुकिंग लोगों ने की है। इस माह अच्छा कारोबार की उम्मीद है।
इलेक्ट्रानिक कारोबारी विजयकांत पुरवार ने बताया कि ग्राहकों को लुभाने के लिए कई तरह की स्कीमें दुकानदारों की अेार से चलाईं जा रहीं है। ग्राहकों को अपनी ओर आकर्षित करने की दुकानदारों में होड़ मची है।

चीन के विरोध के चलते बढ़े एलसीडी के दाम
दुकानदारों की मानें तो चीन के विरोध के चलते इस बार एलसीडी के दामों में बढ़ोतरी हुई है। 500 से दो हजार रुपये तक एलसीडी के दाम बढ़े हैं। बताया कि जबकि अन्य इलेक्ट्रानिक उपकरणों की कीमत स्थिर हैं। कंपनियों ने किसी तरह की स्कीम लांच नहीं की है, हालांकि ग्राहकों को लुभाने के लिए दुकानदारों ने स्कीमें लांच की है। जिसमें छूट देने के साथ ही, उपचार भी दिए जाएंगे। कुछ दुकानदारों ने ग्राहकों को उनके वजन के बराबर कुल खरीद के सामान में छूट की स्कीमें लांच की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed