फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   civic,agricalture,auraiya

वैज्ञानिक विधि से करें मटर के खेती, पाएं लाभ

Tue, 05 Oct 2021 11:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 05 Oct 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
civic,agricalture,auraiya
औरैया। वैज्ञानिक विधि से खेती कर किसान अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं। कृषि विज्ञान केंद्र परवाहा के प्रभारी कृषि वैज्ञानिक ने बताया मटर की अगेती खेती के लिए अक्तूबर माह उपयुक्त समय है।
विज्ञापन

कृषि वैज्ञानिक डॉ. अनंत कुमार ने बताया मटर की खेती विभिन्न प्रकार की मृदा में की जा सकती है। खरीफ की फसल की कटाई के बाद भूमि की जुताई हल से दो-तीन बार करें। जुताई करके पाटा लगाकर भूमि तैयार करें। अच्छे अंकुरण के लिए भूमि में नमी होना जरूरी है। दूरी और बुआई के लिए बीजों के आकार और बुआई के समय के अनुसार बीज दर अलग-अलग हो सकता है।
विज्ञापन

समय पर बुआई के लिए 70-80 किलोग्राम बीज प्रति हेक्टेयर पर्याप्त है। पछेती बुआई में 90 किलोग्राम प्रति हेक्टेयर बीज होना चाहिए। देसी हल जिसमें पोरा लगा हो या सीड ड्रिल से 30 सेंटीमीटर की दूरी पर बुआई करनी चाहिए। बीज की गहराई 5-7 सेंटीमीटर रखनी चाहिए। मटर की फसल 130-150 दिनों में पकती है। पांच-सात दिन धूप में सुखाने के बाद बैलों से मड़ाई करानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोग और कीट प्रबंधन
कृषि वैज्ञानिक ने बताया कि चांदनी रोग पौधों पर एक सेंटीमीटर व्यास के बड़े-बड़े गोल बादामी दाग हो जाते हैं। तीन ग्राम थीरम की दवा प्रति किग्रा बीज की दर से मिलाकर उपचार करें। रतुआ रोग के कारण पत्तियां मुरझा कर गिर जाती हैं। अंत में पौधा सूखकर मर जाता है। अगेती फसल बोने से रोग का असर कम होता है। अवरोधी प्रजाति मालवीय मटर 15 प्रयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed