फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Citizen's Charter will come into force on Independence Day

स्वतंत्रता दिवस पर लागू होगा सिटीजन चार्टर

Fri, 06 Aug 2021 12:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 06 Aug 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
Citizen's Charter will come into force on Independence Day
औरैया। मेरी पंचायत मेरा अधिकार जन सेवाएं हमारे द्वार अभियान के तहत स्वतंत्रता दिवस के दिन जिले की सभी ग्राम पंचायतों में सिटीजन चार्टर लागू हो जाएगा। शासन स्तर से इसके लिए समय सारिणी तय कर दी गई है। सिटीजन चार्टर लागू होने से आम लोगों को कई जरूरी सेवाओं के लिए ब्लाक और तहसील की दौड़ नहीं लगानी पड़ेगी। संबंधित सेवा अब ग्राम पंचायत में ही मिलेगी, इसके लिए समय निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायतों में स्थापित ग्राम सचिवालय जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र समेत अन्य सुविधाओं के लिए आवेदन की समय सीमा तय हो जाएगी। निर्धारित समय सीमा के भीतर संबंधित कार्य नहीं करने पर ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों पर कार्रवाई भी होगी। जिले में 477 ग्राम पंचायतें हैं। सभी ग्राम पंचायतों में सिटीजन चार्टर लागू होंगे। सिटीजन चार्टर ग्राम पंचायतें तैयार कराकर 15 अगस्त को प्रकाशित कराएंगी। कई गांवों में जन्म, मृत्यु प्रमाण पत्र और परिवार रजिस्टर की नकल ई-डिस्ट्रिक योजना के तहत मिल रही है। मगर सिटीजन चार्टर के लागू होने के बाद इन सेवाओं में सुधार होगा। इन सभी प्रमाण पत्रों को लेने के लिए समय सीमा तय होगी। ग्रामीण विकास एवं पंचायत राज संस्थान के सहयोग से पंचायतों को सौंपे गए 29 विषयों के तहत दी जाने वाली सेवाओं को ध्यान में रखकर चार्टर तैयार होगा।
विज्ञापन

220 में 121 पंचायत भवनों का निर्माण अंतिम दौर में
जिले की 477 में 257 ग्राम पंचायतों में पंचायत भवन पहले से बने हैं। जिनमें सामान्य मरम्मत का कार्य चल रहा है। 50 फीसदी पंचायत भवनों का काम पूरा हो चुका है। 220 ग्राम पंचायतों में नए पंचायत भवनों का निर्माण कराया जा रहा है। जिनमें 121 ग्राम पंचायतों में पंचायत भवन का निर्माण अंतिम चरण में 15 अगस्त से पूर्व सभी पंचायत भवनों का निर्माण पूर्ण कराए जाने की संभावना अधिकारी व्यक्त कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राम पंचायतों में सिटीजन चार्टर तैयार करने के लिए समय सारिणी तय कर दी गई है। 15 अगस्त को इसको प्रकाशित कराना है। ग्राम पंचायत से अनुमोदन के बाद सिटीजन चार्टर को लागू कराया जाएगा। इसमें ग्राम पंचायतों के द्वारा नागरिकों को मिलने वाली सभी सुविधाएं शामिल होंगी।
- संदीप वर्मा, जिला पंचायत राज अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed