फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Circuses are becoming extinct due to restrictions

पाबंदियों के चलते विलुप्त हो रहे सर्कस

Wed, 26 Feb 2020 11:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 26 Feb 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
Circuses are becoming extinct due to restrictions
सर्कस के संबंध में जानकारी देते सर्कस मालिक रजा खान - फोटो : AURAIYA
औरैया। शरदोत्सव प्रदर्शनी के आखिरी चरण में लोगों के मनोरंजन के लिए रेमन सर्कस लगवाया जाएगा। इसका शुभारंभ रविवार 1 मार्च से होगा और 20 मार्च तक सर्कस चलेगा। सर्कस के मालिक रजा खान ने अमर उजाला से बताया कि पहले देश में 150-200 सर्कस थे। आज सरकारी पाबंदियों के चलते बचे हुए सर्कस भी बंद होने की कगार पर हैं।
विज्ञापन

शरदोत्सव प्रदर्शन में यमुना रोड पर चड्ढा टाकीज के सामने नए प्रदर्शनी स्थल पर रविवार से रेमन सर्कस शो दिखाएगा। सर्कस के मालिक रजा खान ने बताया कि अब सर्कस चलाने में खास आमदनी नहीं रह गई है। पुश्तैनी काम होने के कारण वे इसका संचालन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कुछ सर्कस महंगाई की भेंट चढ़ गए तो कुछ सरकार की ओर से लगाई गई विभिन्न पाबंदियों के चलते दम तोड़ गए।
विज्ञापन

पहले सर्कस में हाथी, शेर, चीता आदि जानवरों की कलाएं दिखाई जाती थीं। जंगली जानवरों के करतब दिखाने पर पाबंदी लगने से खर्च निकाल पाना भी मुश्किल है। यदि सरकार ने ध्यान न दिया तो जल्द ही सर्कस का नाम किताबों के पन्नों तक सिमट कर रह जाएगा। उन्होंने बताया कि औरैया में 20 साल पहले सर्कस लगाया था। तब से आज तक यहां कोई नहीं आया। बताया कि उनका सर्कस ग्वालियर प्रदर्शनी मेें लगा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि लालजी शुक्ला के विशेष आग्रह पर उन्होंने औरैया में अपना कार्यक्रम लगाया है। इस सर्कस में 100 से अधिक कलाकारों के माध्यम से बच्चों को हवाई झूला, गोले में बाइक चलाना, डॉग शो, आस्ट्रेलियन तोते के करतब दिखाए जाएंगे। बौने जोकरों के हंसी भरे कारनामों के अलावा मंगोलियन कलाकारों द्वारा जिमनास्टिक का प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed