{"_id":"eb575f126ebd5d4a51b5d6f291fe46e4","slug":"choupal-felt-listened-to-the-problems-of-berea-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौपाल लगा बेरिया ने सुनी समस्याएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौपाल लगा बेरिया ने सुनी समस्याएं
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
Updated Wed, 01 Apr 2015 01:16 AM IST
विज्ञापन
कबीना मंत्री शिव कुमार बेरिया ने कंचौसी में लोगों की समस्याएं सुनी। बेरिया ने किसानों को भरपूर क्षतिपूर्ति दिलाए जाने का भरोसा दिलाया है।
विज्ञापन
रेशम वस्त्र उद्योग मंत्री शिव कुमार बेरिया ने कंचौसी बाग में चौपाल में कहा कि क्षेत्र में दो कि लोमीटर आरसीसी सड़क व घनश्यामपुर मजरे में दो इंडिया मार्का हैंडपंप लगवाए जाएंगे।
विज्ञापन
उन्होंने किसानों को भरोसा दिलाया कि उनकी क्षतिपूर्ति अवश्य कराई जाएगी। उन्होंने लेखपाल रमेश चंद्र दिवाकर को पीड़ित किसानों की फसलों का सही आंकलन प्रस्तुत करने को कहा। इस दौरान चेयरमैन झींझक राजकुमार यादव, राजेंद्र प्रताप यादव, नरसिंह, ब्रजेश यादव, मानसिंह, संतोष पैंथर आदि ने समस्याएं रखीं।
विज्ञापन