फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Children coming to school daily will become star of the month.

Auraiya News: रोजाना स्कूल आने वाले बच्चे बनेंगे स्टार ऑफ द मंथ

Tue, 07 Nov 2023 11:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 07 Nov 2023 11:30 PM IST
विज्ञापन
Children coming to school daily will become star of the month.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


औरैया। परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों की उपस्थिति शत-प्रतिशत करने के लिए बेसिक शिक्षा विभाग ने एक योजना तैयार की है। जिसके तहत शत-प्रतिशत उपस्थिति दर्ज कराने वाले छात्र-छात्राओं को स्टार ऑफ द मंथ से पुरस्कृत किया जाएगा। इसमें प्रत्येक कक्षा से तीन-तीन छात्रों का चयन किया जाएगा।

जिले में 1265 परिषदीय व कंपोजिट विद्यालय संचालित हैं। इनमें करीब एक लाख 15 हजार छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। शासन की ओर से बच्चों को पढ़ाने के लिए न केवल पाठ्य पुस्तकें दी जा रही हैं बल्कि बैग, जूते, मोजे खरीदने के लिए प्रत्येक छात्र के अभिभावक के खाते में डीबीटी के तहत 1200 रुपये भी दिए जाते हैं।
विज्ञापन

बावजूद इसके परिषदीय विद्यालयों में छात्र-छात्राओं की उपस्थिति उम्मीद के मुताबिक नहीं हो पा रही है। इसके लिए बेसिक शिक्षा विभाग ने एक नई पहल शुरू की है, जिसके तहत विद्यालयों में शत-प्रतिशत उपस्थिति दर्ज कराने वाले छात्र-छात्राओं को स्टार ऑफ द मंथ के तहत चयनित किया जाएगा। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के निर्देश पर छात्र-छात्राओं को चिन्हित करने का काम शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-----------

तीन श्रेणी में बांटे गए विद्यालय

परिषदीय विद्यालयों में छात्र-छात्राओं की उपस्थिति को लेकर विद्यालयों की तीन श्रेणियों ग्रीन, यलो और रेड में बांटा गया है। ऐसे स्कूल जिनमें बच्चों की उपस्थिति 70 फीसदी से ऊपर है, उन्हें तीन श्रेणी में रखा गया है। 50 से 70 फीसदी वाले विद्यालय यलो और 50 फीसदी से कम उपस्थिति वाले विद्यालय रेड श्रेणी में शामिल है। 50 फीसदी से कम आने वाले विद्यालयों के शिक्षकों को छात्रों की उपस्थिति बढ़ाने के लिए अभिभावकों से संपर्क कर छात्रों को नियमित विद्यालय भेजने के लिए प्रेरित करना होगा।




शत-प्रतिशत उपस्थिति दर्ज कराने वाले छात्र-छात्राओं को स्टार ऑफ द मंथ के तहत चिह्नित किया जाएगा। इन्हें पुरस्कार दिया जाएगा। साथ ही शत-प्रतिशत उपस्थिति वाले विद्यालयों के शिक्षकों को ब्लॉक स्तर पर सम्मानित किया जाएगा। - अनिल कुमार, बीएसए
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed