{"_id":"6403841331e2a979f20ef336","slug":"child-dies-due-to-tanker-collision-auraiya-news-c-12-1-109111-2023-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: टैंकर की टक्कर से बच्चे की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: टैंकर की टक्कर से बच्चे की मौत
Sat, 04 Mar 2023 11:16 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Sat, 04 Mar 2023 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टैंकर की टक्कर से बच्चे की मौत
- दिबियापुर के सीएनजी पंप के पास हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
दिबियापुर। औरैया-दिबियापुर मार्ग पर सीएनजी पंप के पास दूध के टैंकर ने एक बच्चे को टक्कर मार दी। घायल बच्चे को लेकर परिजन अस्पताल पहुंचे। जहां डॉक्टर ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया।
गुमानी का पुर्वा निवासी प्रीतम सिंह यादव का पुत्र यश (12) शनिवार शाम पांच बजे के करीब सड़क किनारे खेल रहा था। इस दौरान एक तेज रफ्तार दूध टैंकर ने यश को टक्कर मार दी। हादसे में वह बुरी तरह से घायल हो गया। हादसा होते ही चालक टैंकर छोड़ कर भाग निकला। स्थानीय लोग घायल बच्चे को ऑटो से लेकर दिबियापुर सीएचसी पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। मृतक के चाचा प्रदीप ने बताया कि यश कक्षा पांच का छात्र था। पिता खेती करते हैं। मृतक पांच भाई बहनों में चौथे नंबर का था। मृतक के पिता प्रीतम के कानपुर में होने के कारण परिजनों ने उसके आने के बाद पोस्टमार्टम कराए जाने की बात कही। थाना प्रभारी निरीक्षक भोला प्रसाद के अनुसार टैंकर को कब्जे में लिया गया है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।