{"_id":"6868292d2095da5dd2022aa4","slug":"chc-superintendent-investigated-hospital-was-found-empty-and-sealed-auraiya-news-c-211-1-aur1007-128269-2025-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: सीएचसी अधीक्षक ने की जांच, खाली मिला अस्पताल सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: सीएचसी अधीक्षक ने की जांच, खाली मिला अस्पताल सील
Sat, 05 Jul 2025 12:49 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Sat, 05 Jul 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
फफूंद। कस्बे के मुख्य चौराहे पर संचालित अस्पताल में गुरुवार रात को प्रसूता सुशीला की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग की नींद टूटी। शुक्रवार को दिबियापुर सीएचसी अधीक्षक ने मौके पर पहुंचकर अस्पताल की जांच की। इस दौरान पूरा अस्पताल खाली मिला। जिस पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने उसे सील करने की कार्रवाई की।
इसके बाद टीम नुमाइश मैदान स्थित उप स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंची। यहां पर तैनात एएनएम गुड्डी देवी से प्रसूता के बारे में जानकारी ली। एएनएम ने बताया कि प्रसूता के परिजन महिला को उप स्वास्थ्य केंद्र पर लेकर आए थे। प्रसूता की हालत देखकर परिजनों को डिलीवरी के लिए दिबियापुर सीएचसी ले जाने की सलाह दी गई थी, लेकिन वह उसे वहां ले नहीं गए।
उधर, सीएचसी अधीक्षक डॉ. विजय आनंद ने बताया कि संबंधित प्राइवेट अस्पताल का कोई रजिस्ट्रेशन नहीं है। वहां अवैध तरीके से चोरी छिपे डिलीवरी कराई जा रही थी। अस्पताल को सील कर संबंधित संचालक के बारे में जानकारी जुटाकर कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)