फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Central Water Commission's XEN arrived to check the water level in Yamuna river.

Auraiya News: यमुना नदी में पानी स्तर जांचने पहुंचे केंद्रीय जल आयोग के एक्सईएन

Thu, 06 Feb 2025 10:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 06 Feb 2025 10:57 PM IST
विज्ञापन
Central Water Commission's XEN arrived to check the water level in Yamuna river.
यमुना नदी पर पानी की जांच करने के दौरान कर्मचारियों को निर्देश देते एक्सईएन मोहम्मद आफाक। - फोटो : यमुना नदी पर पानी की जांच करने के दौरान कर्मचारियों को निर्देश देते एक्सईएन मोहम्मद आफाक।
औरैया। प्रयागराज में कुंभ स्नान के लिए धौलपुर स्थित कोटा बैराज स्थित बांध से पिछले दिनों पानी छोड़ा गया था। गुरुवार को औरैया यमुना नदी में पानी का स्तर कितना है, इसकी जांच करने के लिए आगरा से एक्सईएन ने पहुंचकर जांच-पड़ताल की। उन्होंने जलस्तर को दुरुस्त पाकर संतुष्टि जताई।
विज्ञापन

प्रयागराज में गंगा, यमुना व सरस्वती के संगम स्थल पर पानी की कोई कमी न हो इसके लिए शासन स्तर से ही व्यवस्था की गई थी। इसमें अन्य नदियों के साथ ही यमुना नदी में भी जलस्तर कम न हो इसके लिए बांध से पानी खुलवाया गया था। गुरुवार को आगरा से टीम के साथ औरेया आए केंद्रीय जल आयोग के एक्सईएन मोहम्मद आफाक ने जलस्तर की जांच की। इस दौरान कई यंत्रों के माध्यम से यमुना नदी की गहराई के साथ ही नदी में मौजूद पानी का स्तर देखा गया।
विज्ञापन

वहीं, मौके पर लगे बाढ़ मापक यंत्रों की खामियां देख एक्सईएन ने कर्मचारियों से नाराजगी जताई। साथ ही बाढ़ के दौरान पानी की नापजोख के लिए लगे मापक स्तंभों को भी दुरुस्त कराया। एक्सईएन ने बताया कि वैसे तो समय-समय पर यमुना नदी में जलस्तर की माप की जाती है, लेकिन इन दिनों प्रयागराज में चल रहे कुंंभ की वजह से नदियों के जलस्तर पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे कुंभ में स्नान के लिए पहुंचने वाले श्रद्धालुओं के लिए पानी की कमी न हो साथ ही पहुंचने वाला पानी भी गंदा न हो। उन्होंने बताया कि औरैया स्थित यमुना नदी में वर्तमान में 100.68 मीटर है। क्योंकि इन दिनों यमुना नदी में पानी बहुत ही कम रह जाता है। ऐसे में जांच में पानी की स्थिति ठीक पाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed