{"_id":"6a5fbc34cc44a0ae8009dc0d","slug":"cattle-deaths-at-the-cowshed-condition-of-a-sick-animal-worsens-auraiya-news-c-211-1-aur1008-148469-2026-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: गोशाला में गोवंश की मौत, बीमार की हालत बिगड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: गोशाला में गोवंश की मौत, बीमार की हालत बिगड़ी
Wed, 22 Jul 2026 12:06 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Wed, 22 Jul 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
फोटो-12- पुरवा पीताराम स्थित गोशाला में मौजूद गोवंश। संवाद
रुरुगंज। ग्राम पंचायत पुरवा पीताराम स्थित अस्थायी गोशाला में मंगलवार को फिर एक गोवंश मृत पाया गया। इसके अलावा एक गोवंश गंभीर रूप से बीमारी की अवस्था में मिला। घटना के बाद गोशाला की व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
ग्रामीणों ने बताया कि गोवंशों को लगातार सूखा चारा खिलाए जाने और देखरेख न होने से गोवंश बीमार पड़ रहे हैं। पशु चिकित्सकों की नियमित निगरानी व समय पर उपचार न मिलने से बीमार गोवंशों की मौत हो रही है। गोशाला में वर्तमान में 98 गोवंश हैं। इनकी देखभाल के लिए तीन केयरटेकर तैनात हैं। इसके बावजूद व्यवस्थाएं संतोषजनक नहीं हैं।
इस संबंध में बीडीओ व डीसी मनरेगा रामदुलार ने बताया कि गोशाला में गोवंश की मृत्यु की सूचना नहीं मिली है। हालांकि पशु चिकित्सक से पोस्टमार्टम कराकर मृत्यु के कारणों की जांच कराई जाएगी। जो गोवंश बीमार हैं, उनका तत्काल उपचार कराया जाएगा। चारा एवं अन्य व्यवस्थाओं की भी जांच कर आवश्यक सुधार के निर्देश दिए गए हैं। यदि किसी स्तर पर लापरवाही पाई गई तो संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
-- --
डीएम ने सेहुद गोशाला का किया निरीक्षण
औरैया। डीएम बृजेश कुमार ने अस्थायी गोवंश आश्रय स्थल सेहुद का निरीक्षण किया। उन्होंने गोवंशों के लिए हरा चारा, पशुहार, सफाई और जलभराव निस्तारण के सख्त निर्देश दिए।
वृक्षारोपण न होने पर नाराजगी जताते हुए फेंसिंग किनारे पौधे लगाकर जिओ टैगिंग कराने को कहा। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी ने बताया कि जून में 86 में से दो मृत गोवंशों का नियमानुसार निस्तारण किया गया। डीएम ने सभी गोशालाओं में सीसीटीवी चालू रखने, कंट्रोल रूम फीडबैक लेने और ईयर टैगिंग के निर्देश दिए। मौके पर बीडीओ अतुल यादव समेत अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। (संवाद)