{"_id":"5ff206bb8ebc3e3eb42f35e5","slug":"caste-written-wehicle-driver-get-warning-auraiya-news-knp6038150126","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाति लिखे वाहनों के खिलाफ सिर्फ चेतावनी तक रहा अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाति लिखे वाहनों के खिलाफ सिर्फ चेतावनी तक रहा अभियान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। जाति लिखे वाहनों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के शासन के निर्देश का पालन करने निकले ट्रैफिक कर्मियों को रविवार को परेशानी का सामना करना पड़ा। हाल ये रहा कि कार्रवाई के लिए बनाए गए एप में जुर्माने की राशि ही निर्धारित नहीं है। इसके कारण मजबूरी में ऐसे वाहन चालकों को चेतावनी देकर छोड़ना पड़ा।
रविवार को यातायात पुलिस ने चौराहों पर वाहनों की चेकिंग की। इस दौरान कई वाहन ऐसे मिले, जिनमें जाति लिखी थी। ट्रैफिक पुलिस ने ऐसे वाहनों का चालान करने को संबंधित एप खोला तो उसमें जुर्माने की राशि का विकल्प नहीं था। ऐसे में अभियान औपचारिकता तक सीमित रह गया।
बोले जिम्मेदार
जाति लिखे वाहनों के खिलाफ सुबह से ही सख्ती से अभियान चलाया, लेकिन एप में जुर्माने की राशि का कॉलम न होने पर उन्हें चेतावनी देकर छोड़ना पड़ा। समस्या दोबारा न हो इसके लिए उच्चाधिकारियों को बताया गया है। उम्मीद है कि सोमवार तक समस्या का निस्तारण हो जाएगा। - श्रवण कुमार तिवारी, यातायात प्रभारी।
विज्ञापन
हेलमेट और सीट बेल्ट न लगाने पर 37 वाहनों का चालान
शहर में रविवार को 37 वाहन चालकों के चालान काटे गए। हेलमेट व सीट बेल्ट न लगाने, निर्धारित से अधिक सवारी, गलत दिशा में चल रहे वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई। वाहनों पर रिफ्लेक्टर भी लगाए गए। अभियान के दौरान प्रभारी निरीक्षक के साथ कायम सिंह, मृत्युंजय पांडे, सुरेश कुमार, आशीष सचान व अन्य पुलिसकर्मी भी मौजूद रहे।