फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   case filed in fyring matter

फायरिंग के मामले में मुकदमा

Mon, 20 Apr 2015 11:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला औरैया
ब्यूरो/अमर उजाला औरैया Updated Mon, 20 Apr 2015 11:57 PM IST
विज्ञापन

 इंजीनियर मनोज गुप्ता हत्याकांड में इटावा जिला जेल में सजा काट रहे आरोपी पूती राजपूत के घर पर फायरिंग करने के मामले में पूती के भाई ने एक नामजद और तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


पूती के भाई रामौतार पुत्र अशर्फी लाल राजपूत निवासी झपटियापुर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 16 अप्रैल की शाम वह फसल कटवा रहा था। इस बीच उसका पुत्र संतू भूसा लेकर गांव आया। पीछे से दो मोटरसाइकिलों पर मुंह बांधे चार अज्ञात व्यक्ति राइफल एवं डंडे लेकर आए।
विज्ञापन


उन्होंने पास स्थित दुकान से पूती के घर का पता पूछा। घर के बाहर उसका बेटा संतू अपनी पुत्री को खिला रहा था। इस दौरान घर पहुंचे आरोपी संतू से उसकी पुत्री को छीनकर भागने लगे। संतू ने बेटी को किसी तरह छुड़ा लिया। इस पर आरोपी फायर करने लगे। उसकी मां को लाठी डंडों से मारपीट कर घायल कर दिया। चाचा रामबाबू को भी जान से मारने की नियत से गोली मार दी। उसके पुत्र संतू को भी चोटें आईं हैं। नकाबपोश बदमाशों में से एक ने अपना नाम पंकज राजपूत बताया। इसके बाद सभी भाग गए। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मामला पंजीकृत कर जांच प्रारंभ कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed