फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Car riders looted a woman going to her maternal home by giving her a lift

Auraiya News: मायके जा रही महिला को कार सवारों ने लिफ्ट देकर लूटा

Thu, 24 Aug 2023 12:14 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 24 Aug 2023 12:14 AM IST
विज्ञापन
Car riders looted a woman going to her maternal home by giving her a lift
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बिधूना (औरैया)। ससुराल से मायके जा रही महिला को बिधूना-बेला रोड पर कार सवारों ने सहार तक जाने की बात कह लिफ्ट दी। कुछ दूर चलने के बाद सूनसान स्थान पर उससे जेवरात, नकदी लेकर फरार हो गए। पीड़िता ने किसी तरह कोतवाली पहुंचकर शिकायत की।
कन्नौज जनपद के थाना सौरिख क्षेत्र के रेरी रम्मपुरा निवासी शिल्पी पत्नी सोनू ने बताया कि वह बुधवार को अपने मायके सहार थाना क्षेत्र के हरपुरा जा रही थी। सुबह नौ बजे के करीब वह बस से बिधूना-बेला मार्ग के मुख्य चौराहा भगत सिंह स्थित एक पेट्रोल पंप के सामने उतरी। यहां पर खड़े होकर आगे जाने के लिए वाहन का इंतजार कर रही थी। इसी बीच उसके पास एक कार आकर रुकी।
विज्ञापन

बताया कार सवार चार युवकों ने सहार तक जाने की बात कही। इस पर वह कार में बैठ गई। आरोप लगाया कि कार कुछ दूर चलने के बाद बेला की तरफ मुड़ गई। जब उसने बेला की ओर जाने की बात कर सवारों से पूछी तो उसमें सवार लोग उसके साथ मारपीट करने लगे। जबरन उसका बैग खुलवाया और उसमें रखे आभूषण दो हजार की नकदी ले ली। इसके बाद उसे कार से उतार कर भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला ने बताया कि उसने राहगीरों को सूचना दी। किसी तरह मदद लेकर वह बिधूना कोतवाली पहुंची। महिला के साथ घटी घटना को लेकर पुलिस ने कई जगह पर लगे सीसीटीवी फुटेज देखे। जिसमें एक जगह लगे कैमरे में महिला कार में बैठती दिखी। कोतवाली प्रभारी ललित कुमार ने बताया कि महिला के साथ कार सवार युवकों ने टप्पेबाजी की है। सीसीटीवी कैमरा कार दिखी है। जल्द कार का पता लगाकर टप्पेबाजों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article