फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Car parked outside MLA's residence vandalized

Auraiya News: विधायक आवास के बाहर खड़ी कार में तोड़फोड़

Sat, 29 Jul 2023 11:05 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jul 2023 11:05 PM IST
विज्ञापन
Car parked outside MLA's residence vandalized
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

दिबियापुर। विधायक दिबियापुर के औरैया रोड स्थित आवास के बाहर खड़ी कार में चोरों ने तोड़फोड़ की। बताया कि कार खराब खड़ी थी, चोर जब ले जाने में असफल रहे तो तोड़फोड़ की है। शुक्रवार शाम एक युवक कार खराब हो जाने पर बाहर खड़ी करके गया था। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
औरैया दिबियापुर मार्ग पर गांव सेहुद में दिबियापुर विधायक प्रदीप यादव का आवास है। शुक्रवार शाम से खड़ी एक कार में रात में तोड़फोड़ की गई। विधायक प्रदीप यादव के प्रतिनिधि राकेश यादव ने बताया कि दिबियापुर के भगवतीगंज निवासी पुष्पेंद्र गुरुवार को परिवार के साथ जिले से बाहर जा रहे थे। इस दौरान उनकी कार खराब हो गई थी। वह दूसरी कार मंगाकर चले गए थे और कार आवास के बाहर खड़ी कर गए थे।
विज्ञापन

शनिवार की सुबह देखा कि कार के सभी शीशे टूटे हैं। कार के अंदर जाकर देखा तो उसमें एक दूसरी चाभी लगी हुई थी। कुछ तार कटे हुए पड़े थे। अनुमान लगाया कि चोरों ने कार स्टार्ट करने का प्रयास किया। लेकिन कार खराब होने के कारण चोर नहीं ले जा सके। इसके बाद उन्होंने तोड़फोड़ की। बताया कि लगभग दो माह पहले आवास के बाहर एक दुकान से भी चोरी हो चुकी है। उन्होंने थाना पुलिस से रात में गश्त बढ़ाने की मांग की। थाने के प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार शर्मा का कहना है कि थाने में किसी ने शिकायत नहीं की है। घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---------------
धान की पौध उखाड़ने से रोकने पर महिला को पीटा
दिबियापुर। थाना क्षेत्र के बला की मड़ैया में धान की रोपाई कर रही महिला के साथ गांव के एक दंपती ने मारपीट की। साथ ही खेतों में लगी धान की पौध उखाड़ दी। शिकायत पर पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज कर कर जांच शुरू की है।

बला की मड़ैया निवासी पुष्पा देवी पत्नी संजीव कुमार ने थाने में दी गई तहरीर में बताया कि शुक्रवार शाम पांच बजे वह अपने खेतों में धाम की रोपाई कर रहीं थीं। गांव की शशि देवी एवं उसका पति खेत पर आ गए। दोनों आरोपी उसे व दिव्यांग पति को गाली गलौज करते हुए खेत में लगी धान की पौध उखाड़ कर फेंकने लगे। आरोप लगाया कि मना किया तो आरोपियों ने मारपीट की। थाना दिबियापुर के प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार शर्मा ने बताया कि तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी युवक पर शांतिभंग की कार्रवाई की गई है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article