फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Car collision killed the son , father wounded

कार की टक्कर से पुत्र की मौत, पिता घायल

Mon, 15 Jun 2015 10:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया
ब्यूरो/अमर उजाला, औरैया Updated Mon, 15 Jun 2015 10:47 PM IST
विज्ञापन

अजीतमल कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पूठा के समीप हाइवे

विज्ञापन
पार कर रहे पिता-पुत्र को बोलेरो ने टक्कर मार दी। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने घायलों को अजीतमल सीएचसी भर्ती कराया गया। यहां पर चिकित्सकों ने पुत्र को मृत घोषित कर दिया।

जालौन जिला के रामपुर मडै़या निवासी महेंद्र राजपूत सोमवार की सुबह अपने 11 वर्षीय पुत्र रोहन के साथ रिश्तेदार के यहां क्षेत्र के ग्राम पूठा आ रहे थे। वाहन से उतरने के बाद वे हाइवे पार करने लगे। इसी दौरान आई तेज रफ्तार बोलेरो ने टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही पिता-पुत्र लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़े।

हादसा होते देख आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत एंबुलेंस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची आकस्मिक स्वास्थ्य सेवा की एंबुलेंस ने घायलों को अजीतमल सीएचसी में भर्ती कराया। यहां पर चिकित्सकों ने जांच के बाद रोहन को मृत घोषित कर दिया। पिता की हालत गंभीर है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed