{"_id":"62b4a81ae3ccde051e05a367","slug":"capacity-enhancement-work-in-aseni-sub-station-overloading-will-get-rid-of-auraiya-news-knp703932757","type":"story","status":"publish","title_hn":"असेनी उपकेंद्र में क्षमता वृद्धि का काम, ओवरलोडिंग से मिलेगी निजात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
असेनी उपकेंद्र में क्षमता वृद्धि का काम, ओवरलोडिंग से मिलेगी निजात
विज्ञापन
असेनी उपकेंद्र पर बसबार से जंफरिंग का काम करते कर्मी एवं मौजूद अधिकारी। संवाद
- फोटो : AURAIYA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिबियापुर (औरैया)। पूरे जिले के अधिकांश बिजली घरों को बिजली आपूर्ति करने वाले असेनी 132 केवी उपकेंद्र पर क्षमता वृद्धि का कार्य होने के कारण गुरुवार को नौ फीडरों की बिजली आपूर्ति ठप रही। अब असेनी उपकेंद्र की क्षमता 80 एमवीए से बढ़कर 120 एमवीए हो जाएगी। इससे आने वाले समय में नए प्रस्तावित बिजली घरों को आसानी से बिजली आपूर्ति हो सकेगी। उपकेंद्र पर ओवरलोडिंग से ठप होने वाली बिजली आपूर्ति की समस्या से भी निजात मिलेगी।
बिजली कर्मियों के अनुसार, पनकी पावर हाउस से 132 केवी असेनी सबस्टेशन से जिले के कई फीडरों को बिजली आपूर्ति होती है। वर्ष 2011 में यहां की क्षमता बढ़कर 80 एमवीए हो गई थी। लंबे समय से उपकेंद्र पर ओवरलोडिंग की समस्या का सामना करना पड़ रहा था। इसके चलते यहां एक और 40 एमवीए का ट्रांसफार्मर रखा गया। गुरुवार को विद्युत पारेषण खंड के अधिशासी अभियंता रजनीश कुमार शर्मा, उपखंड अधिकारी अभिनव श्रीवास्तव, जेई यशवीर कुमार की मौजूदगी में यहां रखे गए नए 40 एमवीए के ट्रांसफार्मर की 132 केवी बसबार से जंफरिंग का काम किया गया।
सुबह लगभग साढ़े आठ बजे 33 केवी दिबियापुर, केशमपुर (फफूंद), हरचंदपुर, सुजानपुर, 10एमवीए प्रथम एवं द्वितीय से आपूर्ति होने वाले असेनी, विश्वबैंक नलकूप प्रथम एवं द्वितीय, औरैया द्वितीय से आपूर्ति होने वाले ककोर, बिहारीपुर, कंचौसी, अयाना (अजीतमल) व अटसू फीडर की बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई। लगभग साढ़े तीन घंटों तक इन सभी फीडरों की बिजली आपूर्ति बंद रही।
विज्ञापन
12 बजे बिजली आपूर्ति शुरू हो सकी। साढ़े तीन घंटों तक बिजली आपूर्ति बंद रहने से सभी फीडरों से संबंधित सैकड़ों गांव के उपभोक्ताओं को परेशानी उठानी पड़ी। लोग सोशल मीडिया पर बिजली आने के समय की जानकारी करते नजर आए। बता दें कि क्षमता वृद्धि के कारण सुबह सवा आठ बजे से सवा 11 बजे तक तीन घंटे आपूर्ति बंद रहने की घोषणा की गई थी। परंतु बिजली आपूर्ति लगभग साढ़े तीन घंटे तक बंद रही।
प्रस्तावित नए बिजली घरों को आसानी से मिलेगी आपूर्ति
बिजली कर्मियों के अनुसार, जिले में कई नए बिजली घर प्रस्तावित हैं। जबकि कई 33 केवी बिजली घरों के माध्यम से बिजली आपूर्ति शुरू की जानी है। उपकेंद्र की क्षमता वृद्धि के बाद आसानी से नए बिजली घरों को आपूर्ति मिल सकेगी। सेहुंद में बनकर तैयार खड़े बिजली घर को जल्द ही असेनी से जोड़कर शुरू कराने की योजना है। अभी औरैया बिजली घर से चल रहे जिला अस्पताल को भी असेनी उपकेंद्र से जोड़ा जाना प्रस्तावित है।
असेनी उपकेंद्र पर होगा आज काम, दो घंटे बंद रहेगी बिजली
अधिशाषी अभियंता विद्युत पारेषण खंड कुनैरा के अधिशासी अभियंता रजनीश कुमार शर्मा ने बताया कि शुक्रवार को भी असेनी में क्षमता वृद्धि के लिए 132केवी मैन बसबार पर जंफरिंग का काम होना प्रस्तावित है। इसके चलते 24 जून को सुबह आठ बजे से दस बजे तक दिबियापुर, केशमपुर (फफूंद), हरचंदपुर, सुजानपुर, 10 एमवीए प्रथम, 10 एमवीए द्वितीय, अयाना (अजीतमल), औरैया द्वितीय, अटसू आदि से संबंधित क्षेज्ञों की बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। उम्मीद जताई जा रही है कि शुक्रवार को क्षमता वृद्धि का काम पूरा हो जाएगा।