{"_id":"6af8af867adbdc05df0a0928","slug":"canal-is-dry-even-pre-sowing-irrigation-for-wheat-has-become-difficult-auraiya-news-c-211-1-aur1024-154858-2026-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: नहर सूखी, गेहूं बोआई के लिए पलेवा भी मुश्किल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: नहर सूखी, गेहूं बोआई के लिए पलेवा भी मुश्किल
विज्ञापन
फोटो-07-नहर में पानी न आने से तलहटी में दिखा पानी। संवाद
अजीतमल। बीहड़ क्षेत्र में सिंचाई के लिए भोगनीपुर नहर पर निर्भर किसानों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। नहर में पानी न पहुंचने से गेहूं की बोआई से पहले खेतों में पलेवा करना चुनौती बन गया है। बिजली की अनियमित आपूर्ति और पर्याप्त नलकूपों की कमी से किसान निजी संसाधनों से भी सिंचाई नहीं कर पा रहे हैं।
किसानों को रबी की बोआई पिछड़ने की चिंता सता रही है। उनका कहना है कि खरीफ सीजन में बेमौसम और अत्यधिक बारिश ने पहले ही बाजरा, कुम्हड़ा और धान की फसलों को नुकसान पहुंचाया था। इससे उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा था। अब गेहूं की बोआई का समय है, लेकिन खेतों में पलेवा के लिए पानी नहीं मिल रहा है। ऐसे में किसानों के सामने समय पर बोआई करने का संकट खड़ा हो गया है। रोशनपुर निवासी किसान आलोक तिवारी ने बताया कि भोगनीपुर निचली गंग नहर से निकलने वाले कई माइनरों से क्षेत्र के किसान खेतों की सिंचाई करते हैं। इन माइनरों में फतेहपुर, रोशनपुर, सेंगनपुर, बिलावा, एलचीनगर, शाहब्दा, पूठा और निगड़ा शामिल हैं। इन माइनरों में पानी नहीं आने से किसान परेशान हैं। किसानों ने समय से नहर में पानी छोड़ने की मांग की है।
नहर सूखी होने से बोआई पिछड़ेगी
15 से 30 नवंबर के बीच का समय गेहूं की बोआई के लिए सबसे उपयुक्त माना जाता है। इस अवधि में खेतों में पलेवा अनिवार्य है पर भोगनीपुर नहर सूखी होने के कारण बोआई पिछड़ने की पूरी आशंका है, जिससे पैदावार पर विपरीत असर पड़ेगा। - अवधेश दुबे, निवासी सड़रापुर
विज्ञापन
हर साल हमें बोआई में पिछड़ना पड़ता
हमारा बीहड़ क्षेत्र पूरी तरह नहर की सिंचाई पर आश्रित है। यहां न तो पर्याप्त सरकारी नलकूप हैं और न ही बिजली की स्थिति ठीक रहती है। नहर में पानी समय से न आने से हर साल हमें बोआई में पिछड़ना पड़ता है। - विशुनाथ सिंह पाल, निवासी जसवंतपुर
वर्जन
क्षेत्र के रजबहों की सफाई और अन्य जरूरी काम चल रहे हैं। यह सफाई कार्य पांच दिसंबर तक पूरा होने की उम्मीद है। इसके बाद नहर में पानी छोड़ दिया जाएगा और 10 दिसंबर तक अंतिम छोर तक पानी पहुंचने की पूरी संभावना है। - अनुरुद्ध, जेई, नहर विभाग