फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Canal bridge will be built on Bidhuna road in Achalda at a cost of 3.25 crores

Auraiya News: अछल्दा में बिधूना मार्ग पर 3.25 करोड़ की लागत से बनेगा नहर पुल

Wed, 09 Aug 2023 11:49 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 09 Aug 2023 11:49 PM IST
विज्ञापन
Canal bridge will be built on Bidhuna road in Achalda at a cost of 3.25 crores
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


दिबियापुर।
अछल्दा में निचली गंगा नहर पर बिधूना मार्ग पर बने 168 वर्ष पुराने जर्जर पुल के स्थान पर पीडब्ल्यूडी 3.25 करोड़ की लागत से नया पुल बनाएगी। इसके लिए शासन प्रस्ताव भेजा गया है।

अछल्दा से गुजरी निचली गंगा नहर के ऊपर बिधूना मार्ग पर 1855 में अग्रेजों के जमाने में नहर पुल बना था। यह पुल काफी जर्जर हालत में पहुंच गया है। पुल के नीचे कई स्थानों पर प्लास्टर एवं ईंटें तक गिर चुकीं हैं। इस पुल की जिम्मेदारी पीडब्ल्यूडी के पास होने के कारण पीडब्ल्यूडी ने जर्जर हो चुके पुल के स्थान पर नया पुल बनाए जाने की कवायद शुरू कर दी है। पीडब्ल्यूडी कर्मियों के अनुसार इस पुल के पास में ही लगभग 12 मीटर चौड़ा और 26 मीटर लंबा नया पुल बनाने की कवायद शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी ने नया पुल बनाने के लिए 325.63 लाख का प्रस्ताव भेजा है। यह प्रस्ताव लखनऊ में प्रमुख अभियंता कार्यालय से निरीक्षण के बाद शासन से स्वीकृति के लिए भेज दिया गया है। उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही शासन से इसके लिए बजट स्वीकृत हो जाएगा। स्थानीय लोगों के अनुसार अछल्दा बिधूना मार्ग पर बना यह पुल फफूंद, औरैया, जालौन, दिबियापुर, बिधूना, बेला, ऐरवाकटरा, जिला कन्नौज, इटावा जिले के ऊसराहार को जोड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व में इस मार्ग पर बड़े वाहनों का आवागमन कम था। मगर पिछले दिनों दिबियापुर में नहर पुल पर हाइट गेज लगने के बाद वैकल्पिक मार्ग के तौर पर बड़े वाहन इसी पुल का इस्तेमाल करते हैं। वहीं बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे पर टोल टैक्स लगना शुरू हो गया है। इसके चलते टोल टैक्स से बचने के चक्कर में बड़े और ओवरलोड वाहन इसी मार्ग से गुजरने लगे हैं। बताते हैं कि जब बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे पर टोल टैक्स नहीं लगता था। तब बड़े और भारी वाहन मिहौली से बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे पर चढ़ जाते थे और वैवाह में उतरकर भरथना, कुदरकोट, इटावा, ऊसराहार चले जाते थे।




अछल्दा बिधूना मार्ग पर जर्जर नहर पुल के स्थान पर दूसरा नहर पुल बनाए जाने का प्रस्ताव भेजा गया है। यहां पर टू लेन का नया पुल बनाया जाना प्रस्तावित है। जब नया पुल बन जाएगा, तो पुराने पुल को अनुपयोगी घोषित कर दिया जाएगा और नए पुल पर यातायात शुरू हो जाएगा। शासन से जल्द ही स्वीकृति मिलने की उम्मीद है। - विनोद कुमार यादव, अधिशासी अभियंता, पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article