{"_id":"618eabbf6a2c940b7f010b9a","slug":"camp-auraiya-news-knp663592464","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधिक शिविर में बताई सरकारी की योजनाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधिक शिविर में बताई सरकारी की योजनाएं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अजीतमल(औरैया)। आजादी का अमृत महोत्सव के तहत शुक्रवार को ब्लॉक सभागार में विधिक शिविर का आयोजन किया गया। इसमें विधिक जानकारी के साथ सरकार की ओर से संचालित योजनाओं के बारे में ग्रामीणों को जानकारी दी गई। उधर, औरैया के गुलाब सिंह लॉ कालेज में भी शिविर लगाया गया।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव के निर्देश पर अजीतमल ब्लॉक में विधिक शिविर का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद नायब तहसीलदार अभिनव वर्मा व एडीओ पंचायत अतुल मिश्रा ने शासन की कल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
इस दौरान आवास, शौचालय, राशन कार्ड, विधवा, विकलांग, वृद्धावस्था पेंशन, कृषक दुर्घटना, पारिवारिक लाभ आदि के बारे में लोगों को बताया गया। पीएलबी देवानंद दीक्षित ने आपस में सुलह समझौता व जेल में निरुद्ध बंदियों को निशुल्क परामर्श व लोक अदालत के बारे में जानकारियां उपलब्ध कराई। शिविर में एडीओ राज बहादुर सिह, पीएलवी गोविंद सिंह, प्रसून कुमार, संजीव कुमार, अमित कुमार व सौरभ कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
उधर, औरैया के गुलाब सिंह लॉ कालेज में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में शुक्रवार को विधिक प्रदर्शनी, मेगा साक्षरता एवं सहायता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में प्राधिकरण सचिव दिवाकर कुमार ने न्यायालय की कार्यप्रणाली एवं समस्त वर्गों के लोगों के लिए समान न्याय व सुविधाओं की जानकारी दी। इस दौरान शिव गोविंद, देव नारायण, अगम तिवारी, कमलेश दीक्षित, रश्मि सिंह, ऋषभ पोरवाल व दिलीप कुमार आदि मौजूद रहे।