फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Cameras found closed at Achalda station, nets in front of water coolers

Auraiya News: अछल्दा स्टेशन पर बंद मिले कैमरे, वाटर कूलर के आगे जाली

Sat, 02 May 2026 01:00 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sat, 02 May 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
Cameras found closed at Achalda station, nets in front of water coolers
फोटो-30-अछल्दा स्टेशन पर लगे वाटर कूलर का निरीक्षण करते डीआरएम।संवाद
अछल्दा/दिबियापुर/कंचौसी। मंडल रेल प्रबंधक प्रयागराज रजनीश अग्रवाल ने शुक्रवार को अछल्दा, पाता, फफूंद व कंचौसी स्टेशनों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

उन्होंने प्लेटफार्मों पर स्वच्छता, पेयजल उपलब्धता, प्रतीक्षालय, टिकटिंग व प्रकाश व्यवस्था समेत अन्य यात्री सुविधाओं का जायजा लिया। इस दौरान अछल्दा में सीसीटीवी कैमरे बंद होने पर उन्होंने नाराजगी जताई।
शुक्रवार दोपहर डीआरएम स्पेशल ट्रेन से अछल्दा रेलवे स्टेशन पहुंचे। इस दौरान उन्होंने बंद पड़े सीसीटीवी कैमरे शीघ्र ही चालू कराने के निर्देश दिए। डीआरएम ने वाटर कूलर के आगे जाली लगी होने से यात्रियों को पानी पीने की समस्या को लेकर नाराजगी जताई। उन्होंने आईओडब्ल्यू व स्टेशन अधीक्षक को इसे शाम तक ठीक कराने के निर्देश दिए। स्टेशन पर बने टिकट घर से कार्यालय तक बनी इमारत का मरम्मतीकरण कराने के भी निर्देश दिए।
विज्ञापन

इस मौके पर स्टेशन अधीक्षक अनिल त्यागी व रेल विभाग के अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। उधर, डीआरएम रजनीश को नगर पंचायत अध्यक्ष अरुण कुमार व पूर्व चेयरमैन राजेश पोरवाल ने ज्ञापन देकर रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव की मांग की। वहीं, दोपहर में डीआरएम ने कंचौसी स्टेशन का निरीक्षण कर समस्याओं की जानकारी ली। इस दौरान अधिकारियों को उन्होंने स्टेशन के एक नंबर और दो नंबर प्लेटफार्म की लंबाई व ऊंचाई बढ़ाकर व्यवस्थित निर्माण करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्टेशन पर साफ-सफाई रखने और यात्रियों के बैठने के लिए बेंच बढ़ाने का भी आदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, स्टेशन पहुंचे नगर वासियों ने स्टेशन पर दोनों मेन लाइन के बीच में फेंसिंग निर्माण कराए जाने, ओवरब्रिज का निर्माण पूरा किए जाने, यात्रियों के लिए वाटर कूलर लगवाए जाने समेत कई यात्री सुविधाएं बढ़ाए जाने की मांग रखी। इस दौरान स्टेशन अधीक्षक दरबारी कुमार भी मौजूद रहे।
इससे पहले डीआरएम ने फफूंद स्टेशन का निरीक्षण कर चल रहे विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा एवं गुणवत्ता मानकों के अनुरूप पूर्ण किए जाएं। उन्होंने विशेष रूप से यात्रियों को सुरक्षित, सुगम एवं बेहतर सुविधाएं देने पर बल दिया।

उप मुख्य यातायात प्रबंधक टूंडला अमित आनंद, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर अंकित गुप्ता, मुख्य वाणिज्य निरीक्षक ललित कुमार, राकेश ग्रोवर, स्टेशन अधीक्षक राजू दास रंजन रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed