फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   bykers looted women chain

घर के दरवाजे बैठी आंगनवाड़ी कार्यकत्री की बाइक सवारों ने चेन लूटी

Wed, 29 Sep 2021 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 29 Sep 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
bykers looted women chain
औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र में बाइक सवार बदमाश घर के बाहर बैठी महिला की चेन लूट ले गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

बुधवार शाम लगभग साढ़े चार बजे मोहल्ला बनारसीदास में आंगनबाड़ी कर्मी ऊषा पोरवाल पत्नी स्व. जय प्रकाश पोरवाल घर के बाहर बैठी थीं। इसी दौरान बाइक सवार आए और उनकी चेन खींचने लगे। उन्होंने शोर मचाया लेकिन तब तक बाइक सवार बदमाश भाग गए। शोरगुल सुनकर मोहल्ले के लोग मौके पर जमा हो गए। पीड़ित के परिजनों ने पुलिस को फोन से सूचना दी। निझाई चौकी इंचार्ज प्रशांत सिंह ने पीड़ित महिला से घटना की जानकारी लेने के बाद बाइक सवार आरोपियों तलाश शुरू की है।

एक पखवारे में बाइक सवार शहर के मोहल्ला नरायनपुर में वृद्ध व महिला के साथ लूटपाट कर चुके हैं। पुलिस अभी तक एक भी घटना का खुलासा नहीं कर सकी है। कोतवाली पुलिस ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जा रही है। सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed