{"_id":"6123e4f18ebc3e79a15fd97e","slug":"byke-rider-looted-scooty-rider-brother-and-sister-auraiya-news-knp647830147","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूटी सवार भाई-बहन को टक्कर मार चेन व मोबाइल लूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूटी सवार भाई-बहन को टक्कर मार चेन व मोबाइल लूटा
विज्ञापन
औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र के जनेतपुर गांव के पास सोमवार की शाम बाइक सवार लुटेरों ने स्कूटी से जा रहे भाई-बहन को टक्कर मारकर गिरा दिया। दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। इसी बीच लुटेरे महिला की सोने की चेन, रुपयों से भरा पर्स व मोबाइल लूटकर भाग गए। पुलिस ने दोनों को 50 शय्या जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से डॉक्टरों ने महिला को सैफई रेफर कर दिया।
मोहल्ला पढ़ीन दरवाजा निवासी विनय कुमार ने बताया कि वह सोमवार की शाम लगभग पांच बजे अपनी बहन स्नेहा गौतम को स्कूटी से कानपुर देहात के सिकंदरा क्षेत्र स्थित ससुराल छोड़ने जा रहा था। रास्ते में जनेतपुर गांव के पास चेहरा ढके बाइक सवार दो बदमाशों ने स्कूटी में टक्कर मारकर गिरा दिया। टक्कर लगने से दोनों घायल हो गए।
इस बीच बदमाश बहन के गले से दो सोने की चेन, रुपयों भरा पर्स व मोबाइल लूट ले गए। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दोनों को 50 शय्या जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां से स्नेहा को डॉक्टरों ने सैफई रेफर कर दिया है। जिला अस्पताल में घायल स्नेहा ने बताया कि वह रक्षाबंधन पर मायके आई थी। सोमवार को भाई के साथ ससुराल जा रही थी। तभी घटना का शिकार हो गई।
विज्ञापन
इस संबंध में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार पांडेय ने बताया कि लूट की घटना गलत है। जांच में मार्ग दुर्घटना की जानकारी मिली है, जिस बाइक से टक्कर मारने की बात कही जा रही है, उस पर भी एक महिला सवार थी।