फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Bushes growing in Satti pond caught fire, people suffocated

Auraiya News: सत्ती तालाब में उगी झाड़ियों में लगी आग, लोगों का घुटने लगा दम

Mon, 06 May 2024 12:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 06 May 2024 12:21 AM IST
विज्ञापन
Bushes growing in Satti pond caught fire, people suffocated
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


औरैया। रविवार की दोपहर इटावा रोड स्थित सत्तेश्वर तालाब की झाड़ियों में भीषण आग लग गई। जिसे देख आसपास मकानों में रहने वाले लोगों में खलबली मच गई। तेजी से फैल रहे धुएं के कारण लोगों को घुटन होने लगी।

शहर के बीचों बीच इटावा रोड पर सत्तेश्वर तालाब है। इसके चारों ओर घनी आबादी है। तालाब के किनारे रोड पर शहर का कूड़ा भी फेंका जाता है। तालाब में उगीं झाड़ियों व खर पतवार में रविवार की दोपहर लगभग एक बजे भीषण आग लग गई।
विज्ञापन

आग की लपटों को देखकर आसपास के मकानों में रहने वाले लोगों ने इसकी जानकारी दमकल विभाग को दी। चल रही तेज हवा के कारण आग चारों ओर तेजी से फैली तो वहीं आग का धुआं भी चारों ओर फैल गया। तेजी से फैल रहे धुएं के कारण लोगों को घुटन होने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। सीएफओ तेजवीर सिंह ने बताया कि झाड़ियों में आग लगी थी। समय से सूचना पर मौके पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed