फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Burned effigies of leftist organizations

वामपंथी संगठनों का फूंका पुतला

Sun, 14 Feb 2016 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो औरैया
अमर उजाला ब्यूरो औरैया Updated Sun, 14 Feb 2016 12:02 AM IST
विज्ञापन
Burned effigies of leftist organizations
अफजल गुरु जैसे आतंकवादी को शहीद बताने वाले और जेएनयू में राष्ट्र विरोधी नारे लगाने के विरोध में शनिवार अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के तत्वावधान में सुभाष चौराहे पर वामपंथी संगठनों का पुतला फूंका गया।
विज्ञापन


जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय के छात्र संघ अध्यक्ष कन्हैया कुमार को शुक्रवार को देशद्रोह के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया था। जेएनयू में संसद हमले के दोषी आतंकी अफजल गुरु की बरसी पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान देश की आजादी तक जंग जारी रखने व कश्मीर की आजादी और पाकिस्तान के समर्थन में नारेबाजी की गई थी।
विज्ञापन


इस घटना के बाद से राजनीति गरमा गई। जेएनयू में हुए इस कृृत्य की घोर निंदा करते हुए आज अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के नगर मंत्री राहुल शर्मा के  नेतृत्व में वामपंथी संगठनों का शहर के सुभाष चौराहें पर पुतला फूंक कर पाकिस्तान विरोधी नारे लगाए व देश के गद्दरों को देश से बाहर निकालने बात कही। उन्होंने कहा कि वामपंथी दलों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


एबीवीपी के जिला संयोजक प्रतीक सिंह ने सरकार से मांग की ऐसे राष्ट्र विरोधी संगठन निश्चित तौर पर अराजकता का माहौल बनाकर देश में हिंसा करवाना चाहते है। जिला सहसंयोजक प्रणव चौहान ने कहा ऐसे संगठनों के खिलाफ यदि सरकार ने कड़ी कार्रवाई नहीं कि तो एबीवीपी को कडे़ कदम उठाने पड़ेंगे। उन्होंने सरकार को आगाह करते हुए कहा कि सत्ता दल में बैठे लोग यह न भूले कि छात्र शक्ति से बड़ी देश में कोई शक्ति नहीं है। पुतला दहन में अजयवीर सिंह, अनुराग पांडेय, विनय यादव, राम सेंगर, अजय श्रीवास्तव, दीपक दुबे, अंकुर तिवारी, शिवम चौरसिया गुड्डन ठाकुर आदि लोग मौैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed