{"_id":"56f57dca4f1c1b207df14e16","slug":"brothers-sought-for-longevity","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाइयों के लिए मांगी लंबी उम्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाइयों के लिए मांगी लंबी उम्र
Auraiya, Uttar pradesh, India
Updated Fri, 25 Mar 2016 11:34 PM IST
विज्ञापन
अजीतमल में भैया दूज मनाते भाई-बहन
- फोटो : amar ujala beuro
भाई-बहन के रिश्तों की पवित्रता का पर्व भैया दूज का त्योहार जिलेभर में धूमधाम से मनाया गया। बहनों ने भाइयों के माथे पर तिलक किया तो भाइयों ने उन्हें उपहार भेंट किए।
होली के अगले दिन शुक्रवार को भाई दूज का त्योहार शिद्दत के साथ मनाया गया। बहनों ने अपने भाइयों के माथे पर तिलक लगाकर उनके दीर्घायु होने की कामना की। मान्यता है कि आज के दिन बहुत समय से बिछ़ड़े सूर्य पुत्र यम और सूर्य पुत्री यमुना जी का मिलन हुआ था। कभी अपनी रक्षा के संकल्प के लिए भाई के हाथों में रक्षा सूत्र बांधने वाली नारी आज के दिन भाई के माथे पर तिलक कर उसे यमपाश से मुक्त कराने तक की अपनी सामर्थ्य का परिचय देती है। भाई के सुखद जीवन के लिए भगवान से प्रार्थना कर बहन अपने भाई के मंगल की कामना करती है।
शुक्रवार सुबह भैयादूज का पर्व होने के कारण बहनों ने सुबह से तैयारी शुरू कर दी। बहनों ने पूजा की थाली को तैयार किया। इसमें भाई के माथे पर तिलक किया। खुशी के इस अवसर पर भाइयों ने बहनों के पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया। वहीं भाइयों ने खुशी के इस अवसर पर बहनों को उपहार स्वरुप गिफ्ट भी दिए। भाइयों के हाथों उपहार पाकर बहने खुश नजर आईं। शहर के मोहल्ला आवास विकास, बह्मनगर व ओमनगर में भैया दूज की खशी पर घरों में डीजे आदि का आयोजन किया गया।