{"_id":"5e613fa68ebc3eebac5f18db","slug":"broken-sleep-of-officials-doctors-and-health-workers-get-mask-n-95-in-auraiya-auraiya-news-knp5488154126","type":"story","status":"publish","title_hn":"औरैया: अधिकारियों की टूटी नींद, चिकित्सकों व स्वास्थ्य कर्मी को मिले मास्क एन-95","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
औरैया: अधिकारियों की टूटी नींद, चिकित्सकों व स्वास्थ्य कर्मी को मिले मास्क एन-95
विज्ञापन
अस्पताल में मास्क लगाकर मरीजों का परीक्षण करते चिकित्सक व मौजूद स्वास्थ्य कर्मी
- फोटो : AURAIYA
औरैया। चीन में तबाही मचाने वाले कोरोना वायरस को लेकर अलर्ट के बाद भी स्वास्थ्य महकमे की उदासीनता गुरुवार को टूटी। जिला अस्पताल के स्वास्थ्य कर्मियों और चिकित्सकों को एन-95 मास्क का वितरण किया गया। चिकित्सकों ने मास्क लगाकर मरीजों को देखा। अमर उजाला ने पांच सितंबर के संस्करण में ‘अलर्ट का नहीं दिख रहा असर’ शीर्षक से प्रमुखता से खबर छापी है। खबर का असर यह रहा कि गुरुवार को अस्पताल में मास्क का वितरण किया गया।
शासन ने जिले के अधिकारियों और स्वास्थ्य महकमे के अधिकारियों को कोरोना वायरस को लेकर सतर्क किया है। यह सतर्कता केवल 100 शय्या अस्पताल में पृथक वार्ड सृजित किए जाने तक ही सीमित थी। चिकित्सकों के लिए आए मास्क एन-95 और अन्य वस्तुएं अलमारियों में बंद पड़ी थी। सरकारी अस्पतालों में बुधवार को आम दिनों की तरह ही मरीजों का परीक्षण होता रहा।
अलर्ट को लेकर कहीं कोई सतर्कता नहीं नजर आई। अमर उजाला में छपी खबर के बाद स्वास्थ्य महकमा सतर्क हुआ। गुरुवार को आनन-फानन में पृथक वार्ड में व्यवस्थाएं दुरुस्त की गईं। वहीं चिकित्सक व स्वास्थ्य कर्मी एन-95 मास्क पहनकर मरीजों का परीक्षण करते दिखे। चिकित्सकों ने बताया कि यह मास्क उन्हें न केवल कोरोना वायरस जैसे पीड़ित रोगियों से बचाएगा। बल्कि अन्य बीमारियों वाले मरीजों के संक्रमण से भी बचाने का काम करेगा।
विज्ञापन
उधर, गुरुवार को शहर के मुख्य मार्गों पर युवा और बच्चे मास्क पहनकर आते-जाते दिखे। मास्क पहने वालों में स्कूली बच्चों की संख्या ज्यादा रही। वहीं, प्रभारी सीएमएस डॉ.पीके कटियार ने बताया कि चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मियों को मास्क एन-95 का वितरण किया गया है। साथ ही कोरोना वायरस को लेकर भी चिकित्सकों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।