{"_id":"69838a2e725d1b12a40ad0c1","slug":"broken-culvert-railings-could-lead-to-accidents-auraiya-news-c-211-1-aur1008-139038-2026-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: पुलिया की टूटी रेलिंग से हादसे की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: पुलिया की टूटी रेलिंग से हादसे की आशंका
Wed, 04 Feb 2026 11:34 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Wed, 04 Feb 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
फोटो-8- गांव जुआ के पास एक तरफ टूटी रेलिंग वाली पुलिया।संवाद
फफूंद। फफूंद रजबहा पर गांव जुआ के नजदीक बनी पुलिया पर रेलिंग टूटी होने से राहगीरों और वाहन चालकों के लिए खतरा बना हुआ है। लोगों का कहना है कि लंबे समय से रेलिंग क्षतिग्रस्त है। लोगों ने रेलिंग बनवाने की मांग की है।
फफूंद-बाबरपुर मार्ग से जुआ, फूटाताल, रामनगर व भैंसोंल जाने वाले इस मार्ग से रोजाना दोपहिया, चार पहिया वाहनों के अलावा सैकड़ों साइकिल सवार व अन्य लोगों का आवागमन होता है। पुलिया पर सड़क का मोड़ भी है, रात के समय और कोहरे के दौरान पुलिया पर रेलिंग न होने से वाहन फिसलकर बंबे में गिरने का खतरा बढ़ गया है।
ग्रामीण सुनील कुमार, राजेंद्र बाबू, रामरतन, संतोष, सुधीर कुमार, गिरजेश, अशोक कुमार, सत्यवीर व सुनील कुमार का कहना है कि कई बार जिम्मेदार अधिकारियों को समस्या से अवगत कराया गया, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन
पुलिया की रेलिंग न बनने से स्कूली बच्चे, किसान और बुजुर्ग सबसे अधिक जोखिम में हैं। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द पुलिया की रेलिंग दुरुस्त कराई जाए।