{"_id":"596ba3434f1c1b21658b46b5","slug":"bridges-breaking-through-jcb-in-drain-cleansing","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाला सफाई में जेसीबी से तोड़ दी पुलिया ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाला सफाई में जेसीबी से तोड़ दी पुलिया
अमर उजाला ब्यूरो, औरैया
Updated Sun, 16 Jul 2017 11:02 PM IST
विज्ञापन
पुलिया पर रखे तख्ते से चलकर खतरा मोल लेते हुए स्कूल पढ़ने जाते बच्चे।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहार कस्बे के गांव ढिकियापुर डेरा जोगी बस्ती के बीचों बीच निकले बरसाती नाले की पिछले दिनों जेसीबी मशीन से सफाई कराई गई। अनदेखी के चलते नाले पर बरसों पुरानी बनी पक्की पुलिया तोड़ दिए जाने के बाद आज तक बनवाया नहीं गया।
ढिकियापुर स्थित डेरा जोगी बस्ती से गुजरे बरसाती नाले की पुलिया तोड़ दिए जाने से आसपास के लोगों की परेशानी बढ़ गई है। आसपास क्षेत्र से आने-जाने वाले लोगों को ढिकियापुर डेरा जोगी के पास बने नाले के ऊपर वैकल्पिक व्यवस्था के तहत दो बल्लियों पर रखे लकड़ी के तख्तों से होकर गुजरना पड़ता है।
लकड़ी के तख्तों से होकर गुजरने में बच्चों को नाले में गिरने का भय रहता है। समस्या के निदान को डेरा के हाकिम नाथ, गीतम, सूरज नाथ, रोशन नाथ, चिरौंजी नाथ, श्याम सुंदर, ललन, रानी देवी, कमला, मयंक, आदि ने सिंचाई विभाग के साथ-साथ प्रधान व जिले के आला आधिकारियों से गुहार लगाते हुए नाले की पुलिया को बनवाने की मांग की है।