{"_id":"6037ad6ba04af65c0a1ed47f","slug":"brake-shoe-jam-of-farakka-express-spark-emanating-from-wheel-train-stopped-by-getman-alert","type":"story","status":"publish","title_hn":"फरक्का एक्सप्रेस के ब्रेक शू जाम, पहिये से निकली चिंगारी, गेटमैन की सतर्कता से रोकी गई ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरक्का एक्सप्रेस के ब्रेक शू जाम, पहिये से निकली चिंगारी, गेटमैन की सतर्कता से रोकी गई ट्रेन
Thu, 25 Feb 2021 07:53 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Thu, 25 Feb 2021 07:53 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : amar ujala
औरैया के अछल्दा में मालदा से दिल्ली जा रही फरक्का एक्सप्रेस की एक बोगी के पहिये का ब्रेक शू जाम हो गया। इस कारण पहिये से चिंगारी निकलने लगी। गेटमैन की सूचना पर ट्रेन को स्टेशन पर रोका गया।
इसके बाद पहुंचे रेल कर्मियों ने ब्रेक शू को ठीक किया तब जाकर ट्रेन आगे के लिए रवाना हो सकी। दिल्ली हावड़ा रूट पर बुधवार रात 11:23 बजे मालदा से दिल्ली जा रही फरक्का एक्सप्रेस 03483 के ब्रेक शू जाम हो गए।
रेलवे क्रासिंग पर गेटमैन सुशील गोस्वामी ने पहिये से चिंगारी निकलते हुए देखी। उसने लाल लाइट गार्ड को दिखाई लेकिन गाड़ी नहीं रूकी। इस पर उसने जानकारी अछल्दा स्टेशन मास्टर को दी।
विज्ञापन
स्टेशन मास्टर बीपी रंजन ने सिग्नल को लाल किया और वॉकी टॉकी से ट्रेन चालक को मामले की जानकारी दी। इस पर चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर गाड़ी रोक दी। ट्रेन के रुकते रही पहिये में आग देख यात्रियों हड़कंप मच गया। कर्मचारियों ने ब्रेक शू की मरम्मत कर ट्रेन को रवाना किया।