फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   boy fell down

मेमू ट्रेन में चढ़ते समय फिसला युवक, दोनो पैर कटे, रेफर

Wed, 26 Feb 2020 11:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 26 Feb 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
boy fell down
अछल्दा (औरैया)। कानपुर से शिकोहाबाद जा रही मेमू ट्रेन में चढ़ते समय एक युवक फिसलकर ट्रेन के नीचे आ गया। उसके दोनों पैर कट गए। गंभीर हालत में कस्बे के लोगों ने उसे अछल्दा सीएचसी में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने उसे सैफई के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन

कानपुर देहात के रसूलाबाद थानान्तर्गत भोलापुर गांव निवासी धर्मेंद्र (24) पुत्र बैजनाथ मंगलवार को शिकोहाबाद में मजदूरी करने कानपुर-शिकोहाबाद मेमू से जा रहा था। अछल्दा रेलवे क्रासिंग पर जाम के चलते रात 11 बजे ट्रेन आउटर में खड़ी हो गई। धर्मेंद्र ट्रेन से उतर गया। कुछ देर बाद जाम खुलने पर ट्रेन चल दी। ट्रेन में चढ़ते समय धर्मेंद्र का पैर फिसल गया।
विज्ञापन

उसके दोनो पैर ट्रेन के नीेचे आ गए। उसके दोनों पैर कट गए। दर्द से कराह रहे धर्मेंद्र की आवाज सुनकर वहां से गुजर रहे पटू खान ने देखा तो कस्बे के ही एक अन्य युवक वैभव को बुलाया। वैभव ने एंबुलेंस को सूचना दी। एंबुलेंस पहुंचने पर पटू, वैभव, लकी, भानू, आशू ने उसे अछल्दा सीएचसी पहुंचाया। डॉक्टरों ने हालत गंभीर देख उसे सैफई रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed