फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Both brothers died due to head injuries.Both brothers died due to head injuries.

Auraiya News: सिर पर चोट लगने से गई थी दोनों भाइयों की जान

Mon, 11 May 2026 12:22 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Mon, 11 May 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
Both brothers died due to head injuries.Both brothers died due to head injuries.
फोटो-32- अभिषेक की फाइल फोटो।
अयाना। दो सगे भाइयों की मौत के मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट आ गई। रिपोर्ट में सिर में गहरी चोट लगने से मौत की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

भीखेपुर जुहीखा मार्ग पर शुक्रवार रात गांव इकबालपुर बंबे के पास हादसा हुआ था। बाइक सवार दोनों भाई हेलमेट नहीं लगाए थे। हादसे में दोनों रातभर बंबे के पानी किनारे रात भर पड़े रहे थे। शनिवार शाम दोनों की एक साथ अर्थी उठी तो परिजन में चीत्कार मच गई।
अयाना थानाध्यक्ष जयप्रकाश पाल ने बताया कि शनिवार दोपहर को पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजन को सौंप दिए गए थे। रविवार को आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दोनों भाइयों की मौत की वजह शॉक हैमरेज बताया गया। अभिषेक के सिर पर चोट लगने के साथ हाथ-पैर भी टूट गए थे।
विज्ञापन

विकास के सिर्फ सिर पर चोटें आई थीं। गांव भौतापुर निवासी अभिषेक (23) पुत्र सतीश बाबू गुजरात में प्राइवेट नौकरी करता था। वह अपने साथ काम करने वाले भीखेपुर निवासी दोस्त आदि की बहन की शादी में शामिल होने के लिए घर आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार रात को वह अपने छोटे भाई विकास के साथ बाइक से दोस्त की बहन की शादी में शामिल होने के लिए भीखेपुर जा रहा था। रास्ते में गांव इकबालपुर के पास उनकी बाइक में तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी थी। इससे दोनों गंभीर रूप से घायल होकर बंबे में पड़े रहे।
रात भर पानी किनारे पड़े रहने से विकास की मौत हो गई थी। अभिषेक ने इलाज के लिए चिचौली ले जाने के दौरान दम तोड़ दिया था। रविवार को दोनों का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

थानाध्यक्ष जयप्रकाश पाल ने बताया कि परिजन की ओर से तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

फोटो-32- अभिषेक की फाइल फोटो।

फोटो-32- अभिषेक की फाइल फोटो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed