{"_id":"6aa6ed76487ddb82230b0a85","slug":"body-of-a-man-found-stuck-in-a-goolar-tree-in-the-sengar-river-auraiya-news-c-211-1-aur1024-151496-2026-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: सेंगर नदी में गूलर के पेड़ में फंसा मिला पुरुष का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: सेंगर नदी में गूलर के पेड़ में फंसा मिला पुरुष का शव
Mon, 14 Sep 2026 12:07 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Mon, 14 Sep 2026 12:07 AM IST
विज्ञापन
अटसू। अजीतमल कोतवाली क्षेत्र की अटसू चौकी के बल्लापुर गांव के पास सेंगर नदी के किनारे रविवार को एक अज्ञात पुरुष का शव मिलने से सनसनी फैल गई। नदी में आई बाढ़ के कारण पानी तेज गति से बह रहा है। इसी दौरान ग्रामीणों को नदी किनारे गूलर के पेड़ में कुछ जानवरों के शवों के बीच एक पुरुष का शव फंसा दिखाई दिया। शव काफी पुराना होने के कारण बुरी तरह सड़ चुका था। इससे उसकी पहचान करना पुलिस के लिए चुनौती बना हुआ है।
बताया गया कि बल्लापुर गांव के पास सेंगर नदी के किनारे गोपालपुर का अड्डा बसा हुआ है। इन दिनों सेंगर नदी में बाढ़ के चलते जलस्तर बढ़ा है और पानी तेज बहाव के साथ गुजर रहा है। रविवार को नदी किनारे लोगों की नजर गूलर के पेड़ में फंसे कुछ शवों पर पड़ी। पास जाकर देखने पर जानवरों के साथ एक युवक का शव भी दिखाई दिया। इसकी सूचना अटसू चौकी पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पेड़ से बाहर निकलवाने की कार्रवाई शुरू की।
शव की हालत खराब होने के कारण उसकी उम्र और अन्य शारीरिक पहचान का अंदाजा लगाना मुश्किल बताया गया। पुलिस ने आसपास के गांवों में जानकारी जुटाने के साथ ही शव की पहचान कराने के प्रयास शुरू कर दिए हैं। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि शव काफी पुराना प्रतीत हो रहा है। अत्यधिक सड़ने के कारण उसकी उम्र का भी अनुमान नहीं लगाया जा पा रहा है। पुलिस शव की पहचान कराने का प्रयास कर रही है।