फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Board Examination of duty owed half million

बोर्ड परीक्षा ड्यूटी का डेढ़ करोड़ बकाया

Mon, 07 Nov 2016 11:16 PM IST
Auraiya, Uttar pradesh, India
Auraiya, Uttar pradesh, India Updated Mon, 07 Nov 2016 11:16 PM IST
विज्ञापन
Board Examination of duty owed half million
टीचर - फोटो : demo pic
जिले में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा कराने के लिए अधिकारियों ने कमर कस ली है। लेकिन टीचर बोर्ड परीक्षा में ड्यूटी करने से बचने की फिराक में हैं। इसका मुख्य कारण है विभाग इन टीचरों से उधारी में ड्यूटी कराना चाहता है। पिछली बार बोर्ड परीक्षा में ड्यूटी करने वाले टीचरों को अभी तक बोर्ड ने भुगतान नहीं किया है। इसके अलावा कई टीचरों का पिछले तीन सालों का भी पैसा बकाया है।
विज्ञापन


जिले में 2016 में हुई बोर्ड परीक्षा में तीन हजार से अधिक टीचरों ने कक्ष निरीक्षक व केंद्र व्यवस्थापकों के रूप में ड्यूटी की थी। इन शिक्षकों को अभी तक ड्यूटी का पैसा नहीं दिया गया है। विभागीय आंकड़ों के अनुसार इन कर्मचारियों का विभाग पर करीब एक करोड़ रुपये बकाया है। इसी प्रकार वर्ष 2015 की बोर्ड परीक्षाओं का करीब 30 लाख और 2014 की बोर्ड परीक्षाओं का करीब 20 लाख रुपये बकाया है। जिसे लेने के लिए कई बार शिक्षकों ने अधिकारियों के दफ्तरों का रुख भी किया, लेकिन उन्हें भुगतान नहीं किया गया।
विज्ञापन


कई शिक्षक तो सेवानिवृत्त हो चुके हैं। जिन्होंने अब इस पैसे की आस छोड़ दी है। इसी के चलते इस बार की परीक्षा में ड्यूटी करने से शिक्षक बचते नजर आ रहे हैं। उनका कहना है कि हर बार परीक्षा कराने के बाद भुगतान करने के नाम पर विभाग सिर्फ आश्वासन ही देता है। जिला विद्यालय निरीक्षक चंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि बोर्ड परीक्षा में ड्यूटी करने वाले शिक्षक व कर्मचारियों की सूची बनाकर बोर्ड को भेज दी गई है। जल्द ही बजट पास हो जाएगा। पैसा आते ही सभी लोगों को भुगतान कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कक्ष निरीक्षकों को 65 रुपये का होता भुगतान
नियमानुसार प्रत्येक कक्ष निरीक्षक को परीक्षा की दोनों पालियों में ड्यूटी करने के एवज में 65 रुपये का भुगतान बोर्ड की ओर से निर्धारित होता है। जबकि परीक्षा केंद्र के केंद्र व्यवस्थापकों को 1500 रुपये का भुगतान करने का प्रावधान है। परीक्षा संपन्न होने के बाद केंद्र व्यवस्थापक कक्ष निरीक्षकों व परीक्षा में लगे कर्मचारियों की ड्यूटी का प्रारूप बनाकर शिक्षा विभाग को भेजना होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed