फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   board exam

सुबह व शाम की पाली में आयोजित बोर्ड परीक्षा में 127 ने छोड़ी परीक्षा

Tue, 03 Mar 2020 11:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 03 Mar 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
board exam
औरैया। मंगलवार को सुबह व शाम की पारी में बोर्ड की इंटरमीडियट की विभिन्न विषयों की परीक्षाएं आयोजित की गई। जिसमें सख्ती के चलते कुल 127 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ी। परीक्षा को नकल विहीन बनाने के लिए विभागीय अधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। इधर विभागीय अधिकारियों ने बताया कि परीक्षा अब अंतिम दौर में हैं।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज बोर्ड की मंगलवार को सुबह की पारी में इंटरमीडियट की विभिन्न विषयों की परीक्षा आयोजित की गई। जिसमें कुल 165 पंजीकृत परीक्षार्थियों में से 156 ने परीक्षा दी और नौ परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। जबकि शाम की पारी में इंटर विषय की अर्थशास्त्र परीक्षा आयोजित की गई। जिसमें पंजीकृत 1311 परीक्षार्थियों में से 1193 ने परीक्षा और 118 अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

सुबह और शाम की पारी में इंटरमीडियट की परीक्षाएं आयोजित की गई। जिसमें कुल 127 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। जिला विद्यालय निरीक्षक हृदय नरायन ने बताया कि बोर्ड परीक्षाएं अब अंतिम दौर में मंगलवार को आयोजित बोर्ड परीक्षा को नकल विहीन और सख्ती बीच संपन्न हुई। सचल दलों ने परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। बताया कि चार मार्च को इंटर की संस्कृत विषय की परीक्षा शाम की पारी में आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इधर विश्वविद्यालय परीक्षाएं भी जिले के सभी केंद्रों पर शांतिपूर्वक संपन्न होने की सूचना मिली। विश्वविद्यालय टीम ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर परीक्षा को पूरी तरह नकल विहीन बनाया। निरीक्षण के दौरान टीम ने परीक्षा केंद्रों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्थाओं को देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed