{"_id":"d12c44ee895359f5852bec5a0ba032af","slug":"bnbe-dib-cut-crop-submerged-hundreds-bigha-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंबे से कटी खंती, सैकड़ों बीघा फसल जलमग्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंबे से कटी खंती, सैकड़ों बीघा फसल जलमग्न
अमर उजाला ब्यूरो औरैया
Updated Wed, 05 Aug 2015 12:39 AM IST
विज्ञापन
बंदरियापुर ग्राम पंचायत के सामने अज्ञात लोगों ने रामगंगा नहर के निकट खंती काट दी, जिससे खेतों में खड़ी सैकड़ों बीघा धान जलमग्न हो गया। पुलिस प्रशासन के साथ ही नहर विभाग को खंती काटने की सूचना दी गई। देर शाम तक विभाग का कोई कर्मचारी खंती बांधने के लिए नहीं पहुंचा।
विज्ञापन
सहार क्षेत्र के बंदरियापुर ग्राम के निकट रामगंगा नहर में रविवार रात तीन स्थानों पर खंती काट दी गई, जिससे नहर का पानी भरने से सैकड़ों बीघा खेत जलमग्न हो गए।
विज्ञापन
ग्रामीण सभाजीत, विनय कुमार, संजीव, अतुल, अशोक, सुजीत कुमार, इश्तियाक खां, जलीस खां, शौकत अली, इरशाद खां, अलीम खां कल्लन खां, इशरत खां, वकील खान आदि ने बताया कि रात में किसी ने खेत में पानी लगाने के उद्देश्य से ऊपर के हिस्से से खंती खोल दी होगी, लेकिन वह इसका अंजाम नहीं जान सका।
विज्ञापन
सुबह लगभग 500 बीघा खेतों में पानी भरा नजर आया। शीघ्र ही खंती न बांधी गई तो बड़े पैमाने पर धान की फसल पट हो जाएगी। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से शीघ्र बंबे का पानी रोके जाने की मांग की है।
बंदरिया तालाब में लाखों का नुकसान- सहार। जलमग्न हुए खेतों का पानी बंदरिया तालाब की ओर बढ़ गया। इस तालाब में मछली पालक किसान से लाख रुपये की मछली पड़ी थी और नए बीज भी तैयार किए जा रहे थे।
तालाब में ऊपर तक पानी भर जाने से सारी मछलियां तालाब के बाहर चली गई, जिससे मछली पालक किसान को एक लाख रुपये का नुकसान हुआ है।