{"_id":"d96613af09ebb9ac2ea096fb272a5030","slug":"bku-the-full-shout-for-compensation-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" मुआवजा के लिए भाकियू ने भरी हुंकार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुआवजा के लिए भाकियू ने भरी हुंकार
अमर उजाला ब्यूरो औरैया।
Updated Sun, 28 Dec 2014 11:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय किसान यूनियन नेताओं ने रविवार को एक महापंचायत कर किसानों को अधिग्रहीत भूमि का उचित मुआवजा दिलाए जाने का आश्वासन दिया। भाकियू प्रदेश प्रभारी अजय अनमोल ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि किसानों के हक की लड़ाई में उनका पूरा सहयोग है। उन्होंने कहा कि प्लास्टिक सिटी निर्माण के लिए अधिग्रहीत की गई भूमि का उचित मुआवजा दिलाने के लिए शीघ्र ही किसानों का एक प्रतिनिधि मंडल मुख्यमंत्री अखिलेश यादव व यूपीएसआईडीसी के एमडी मनोज सिंह से मिलकर वर्तमान दर पर मुआवजा दिलाने की मांग करेगा। इसके साथ ही परिवार के लोगों को प्लास्टिक सिटी में नौकरी दिलाए जाने की भी मांग रखी जाएगी। उन्होंने कहा कि उन्हें विश्वास है कि ट्रांस गंगा सिटी उन्नाव की तर्ज पर औरैया जिले के किसानोें की भी मांग पूरी हो जाएगी। इस मौके पर जिलाध्यक्ष संत कुमार तिवारी, ओेंकार सिंह राजपूत, प्रधान राकेश यादव, सुशील यादव, ज्ञान सिंह, सरनाम सिंह, संजय कुमार, ओम प्रकाश आदि लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन