{"_id":"57c31ddc4f1c1b8364d4f831","slug":"bjp-rally-in-auraiya","type":"story","status":"publish","title_hn":"गुंडे माफिया के आगे पस्त है प्रदेश सरकार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गुंडे माफिया के आगे पस्त है प्रदेश सरकार
Auraiya, Uttar pradesh, India
Updated Sun, 28 Aug 2016 10:52 PM IST
विज्ञापन
कार्यक्रम में मौजूद स्वामी प्रसाद मौर्य का स्वागत करते भाजपाई
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुंडे माफियाओं के आगे प्रदेश की मौजूदा सरकार और मुख्यमंत्री पस्त हैं। यह बात स्वामी प्रसाद मौर्य ने विशाल जनसभा में कही। वह सपा और बसपा पर जमकर बरसे। उन्होंने मायावती को दलितों का सौदागर बताया और कहा कि सौदेबाजी के चलते 2012 के विधान सभा में 130 सीटों पर प्रत्याशी बदले थे। जिसका परिणाम यह रहा कि बसपा 80 सीटों पर ही सिमट गई।
नगर के किशनी रोड पर तहसील के पीछे मैदान में आयोजित भाजपा की जनसभा में स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि मायावती का मकसद लोकतंत्र को बेचना है। बसपा से टिकट पाने के लिए सिर्फ रुपयों से भरी थैली की जरूरत है। मायावती दलितों की देवी तो नहीं बन पाईं, लेकिन दलित समाज की सौदागर जरूर बन गयी हैं। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बाबा साहब अंबेडकर को सम्मान दिया। दलितों को सम्मान देने का काम किया। पीएम महात्मा बुद्ध के रास्ते पर चल रहे हैं। सपा पर तीखे प्रहार करते हुए कहा कि सपा के गुंडों ने कानून की धज्जियां उड़ा दी हैं। चारों तरफ हत्या, बलात्कार, पत्रकारों पर हमले, प्लाटों पर कब्जे का सिलसिला जारी है।
कार्यक्रम आयोजक पूर्व मंत्री विनय शाक्य ने कहा कि जिला प्रशासन ने पहले कार्यक्रम की अनुमति दी। जिसे बाद में बदला गया। कहा कि सपा कहती है कि कब्जा हटाओ लेकिन उनके ही विधायक रामलीला मैदान पर कब्जा किए हैं। कहा कि कार्यक्रम को विफल बनाने के लिए धारा 144 लगायी गयी। पूर्व मंत्री विनय शाक्य,ने मुख्य अतिथि स्वामी प्रसाद मौर्य को चांदी का मुकुट, पगडी, स्मृति चिन्ह, साल भेंटकर स्वागत किया। कार्यक्रम में सरिता भदौरिया, मनीष यादव, रामबक्श वर्मा पूर्व सासंद, कैलाश राजपूत पूर्व विधायक, अनिल मौर्या, अनिल शुक्ला, देवेश शाक्य, बंटू राव, अनिल गुप्ता, अभय सेंगर सहित आदि लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
भाजपाइयों ने निकाली बाइक रैली
जनसभा को सफल बनाने के लिए भाजपाइयों ने ताकत झोंकी। तो वहीं अपनी ताकत का एहसास कराने के लिए भाजपा नेता सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ताओं को लेकर बाइकों से पहुंचे। नगर के प्रमुख मार्गों पर बाइक रैलियां निकालते और नारे लगाते हुए कार्यकर्ता जनसभा स्थल पर पहुंचे।