{"_id":"60dc9138de5de868195062ce","slug":"bjp-mp-nephew-beat-up-employees-in-xen-office","type":"story","status":"publish","title_hn":"औरैया: भाजपा सांसद के भतीजे ने एक्सईएन दफ्तर में की तोड़फोड़, कर्मचारियों को पीटने का भी आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
औरैया: भाजपा सांसद के भतीजे ने एक्सईएन दफ्तर में की तोड़फोड़, कर्मचारियों को पीटने का भी आरोप
Wed, 30 Jun 2021 09:16 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरैया
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 30 Jun 2021 09:16 PM IST
सार
थाने के प्रभारी निरीक्षक आलोक कुमार दुबे का कहना है कि एक्सईएन की ओर से तहरीर प्राप्त हुई है। रिपोर्ट दर्ज की गई है। वहीं आसू पाल का कहना है कि वह गांव की दो महिलाओं की बिजली संबंधी समस्या को लेकर शिकायत करने गए थे। मारपीट का आरोप बेबुनियाद है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
औरैया जिले में मछली पालन केंद्र का एक लाख से अधिक का बकाया बिजली बिल मांगने पर आगरा से भाजपा सांसद के भतीजे ने कुछ युवकों के साथ एक्सईएन कार्यालय में मारपीट व तोड़फोड़ की। एक्सईएन ने आरोपियों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
विद्युत वितरण खंड दिबियापुर के एक्सईएन नरेंद्र प्रकाश ने बताया कि उनके कार्यालय के पास में ही गांव भटपुरा में मछली पालन केंद्र पर एक लाख रुपये से अधिक का बिजली बिल बकाया है। इसका संचालन आगरा सांसद प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल के भतीजे व गांव पंचायत उमरी की प्रधान प्रेमिना पाल के पति आसू पाल करते हैं।
संचालक आसू पाल से काफी समय से बिल जमा कराने के लिए कह रहे थे। बुधवार को बकाया जमा कराने का अंतिम दिन होने के कारण कर्मी उनके पास गया था। कर्मी ने संचालक से फोन पर बात कराई थी। इसके बाद कुछ युवकों ने एक्सईएन कार्यालय आकर कर्मियों के साथ मारपीट व तोड़फोड़ की।
विज्ञापन
कर्मी रिंकू का मोबाइल तोड़ दिया। आरोप लगाया कि आसू पाल व उसके साथियों ने तोड़फोड़ की है। थाने के प्रभारी निरीक्षक आलोक कुमार दुबे का कहना है कि एक्सईएन की ओर से तहरीर प्राप्त हुई है। रिपोर्ट दर्ज की गई है।
वहीं आसू पाल का कहना है कि वह गांव की दो महिलाओं की बिजली संबंधी समस्या को लेकर शिकायत करने गए थे। मारपीट का आरोप बेबुनियाद है। उन्होंने मछली पालन केंद्र का बकाया 13 अप्रैल को 142200 रुपये जमा किया था। इसके बाद 36 हजार रुपये का एक बिल आया था। बकाया बिल से उनका लेना देना नहीं है।