फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   BJP booth president hangs himself after a dispute with his wife, dies

Auraiya News: पत्नी से विवाद के बाद भाजपा बूथ अध्यक्ष ने लगाया फंदा, मौत

Sat, 14 Feb 2026 12:15 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sat, 14 Feb 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
BJP booth president hangs himself after a dispute with his wife, dies
फोटो-27-मोहित। फाइल फोटो - फोटो : शहर के नर्मदेश्वर महादेव मंदिर में की जा रही सजावट।
बेला (औरैया)। थाना क्षेत्र के गांव नुनारी में भाजपा बूथ अध्यक्ष ने गृहक्लेश के चलते फंदे से लटक कर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच व परिजन से पूछताछ के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पत्नी का मायका कन्नौज में है।
विज्ञापन

गांव नुनारी निवासी मोहित चतुर्वेदी (32) भाजपा के बूथ अध्यक्ष था। उसका अपनी पत्नी शिवानी से काफी समय से विवाद चल रहा था। विवाद के कारण उसकी पत्नी ज्यादातर अपने मायके में रहती थी। पिछले दो महीने से वह मायके से नहीं आई थी। इससे मोहित मानसिक रूप से परेशान था। बृहस्पतिवार की रात मोहित ने अपने कमरे में छत पर लगे पंखे के हुक से प्लास्टिक की केबल बांधी और फंदे से लटक गया।
विज्ञापन

रात में ही परिजन ने उसे लटका देखा तो उनके होश उड़ गए। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण भी जमा हो गए। पिता की सूचना पर थानाध्यक्ष गंगादास गौतम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। जांच के साथ परिजन से पूछताछ की।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवक परिवार का इकलौता बेटा था। बुजुर्ग माता-पिता पूरे दिन बिलखते रहे। युवक की शिवानी से दो साल पहले शादी हुई थी। शिवानी कन्नौज स्थित थाना तिर्वा के गांव शीतलपुर की रहने वाली है। युवक तीन भाई-बहन में सबसे बड़ा था।

बेला के थानाध्यक्ष गंगादास गौतम ने बताया कि परिजन ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

फोटो-27-मोहित। फाइल फोटो

फोटो-27-मोहित। फाइल फोटो- फोटो : शहर के नर्मदेश्वर महादेव मंदिर में की जा रही सजावट।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed