{"_id":"56ec4d454f1c1b4c5f8b46d6","slug":"billerayan-panvadhi-route-center-approval","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिलरायां-पनवाड़ी मार्ग को केंद्र से मिली स्वीकृति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिलरायां-पनवाड़ी मार्ग को केंद्र से मिली स्वीकृति
Auraiya, Uttar pradesh, India
Updated Sat, 19 Mar 2016 12:17 AM IST
विज्ञापन
सड़क
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
असैनी से फफूंद तिराहे तक चलने वाले वाहन चालकों के लिए खुशखबरी है। बिलराया-पनवाड़ी मार्ग के इस हिस्से के निर्माण के लिए केंद्र सरकार से मंजूरी मिल गई है। इसके लिए सीआरएफ विभाग ने 36.5 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृति कर दी है। हालांकि अभी इस मार्ग को गड्ढ़ा मुक्त करने का अभियान चलाया जा रहा है। नए वित्तीय वर्ष में इस पर काम शुूरू हो जाएगा।
असैनी से लेकर सदर में फफूंद तिराहे तक लगभग 27 किलोमीटर के खस्ताहाल बिलराया-पनवाड़ी मार्ग के निर्माण को लेकर लंबे समय से जरूरत महसूस की जा रही थी। इस मार्ग पर पाता, गेल को आने-जाने वाले भारी वाहनों के लोड के चलते मार्ग बुरी तरह से जर्जर हो गया था। जिससे मार्ग पर चलने वाले छोटे वाहन चालकों को खासी दिक्कत उठानी पड़ रही थी। लेकिन इसका स्थाई समाधान न होने से लोग बहुत परेशान थे।
ऐसा नहीं कि विभाग की ओर से इस मार्ग के निर्माण को तवज्जो न दिया जा रहा हो लेकिन पिछले एक साल से शासन में लटकी फाइल को मंजूरी न मिलने से इसका निर्माण नहीं कराया जा सका था। लेकिन अब जाकर सीआरएफ केंद्रीय मार्ग निधि विभाग ने इस मार्ग की हालत को ठीक किए जाने के लिए इसके निर्माण को 36.5 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृति कर दी है। इससे अब असैनी से लेकर फफूंद तिराहे तक के गड्ढ़ा युक्त मार्ग से लोगों को निजात मिल जाएगी।
विज्ञापन
पीडब्लूडी एक्सईएन एके अग्रवाल ने बताया कि असैनी से औरैया शहर में फफूंद तिराहे तक के जर्जर मार्ग के निर्माण को केंद्रीय मार्ग निधि विभाग की ओर से मंजूरी मिलने के साथ ही 36.5 करोड़ रुपये की स्वीकृति दे दी गई है। मई माह में धनराशि जारी होते ही इस मार्ग को हॉट मिक्स बनाए जाने को काम शुरू कर दिया जाएगा।