{"_id":"6526e12e5254ca486b065326","slug":"bike-riding-uncle-and-nephew-died-due-to-collision-with-trolley-auraiya-news-c-12-1-knp1075-436306-2023-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार मामा-भांजे की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: ट्रॉली की टक्कर से बाइक सवार मामा-भांजे की मौत
Wed, 11 Oct 2023 11:23 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Wed, 11 Oct 2023 11:23 PM IST
विज्ञापन
ऐरवाकटरा (औरैया)। थाना क्षेत्र के कुदरकोट रोड पर हिरमी बंबा की पुलिया के पास बाइक से गाजीपुर गांव में अपनी बहन के चार वर्षीय पुत्र के जन्मदिन में अपने भांजे से साथ जा रहे युवक की बाइक सड़क निर्माण में लगी ट्रॉली से टकरा गई जिससे मामा भांजे की मौत हो गई।
बुधवार शाम करीब 8.15 बजे इटावा जनपद के भरथना थानाक्षेत्र के ककराही गांव का निवासी शंकर कुमार का 20 वर्षीय पुत्र किशन कुमार इटावा जनपद के ऊसराहार थानाक्षेत्र के पूरनपुर गांव निवासी अपने 17 वर्षीय भांजे मनीष कुमार के साथ अपनी बहन बबली के घर चार वर्षीय पुत्र जानू के जन्मदिन में शामिल होने बाइक से जा रहा था।
बाइक किशन कुमार चला रहा था जैसे ही बाइक कुदरकोट रोड के हिरमी बंबे के पास पहुंची तभी सड़क के किनारे खड़े सड़क निर्माण में लगी डामर मिलाने वाली ट्रॉली से टकरा गई। जिससे दोनों के सिर में गंभीर चोटें आईं।
विज्ञापन
राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों युवकों को सीएचसी ऐरवाकटरा ले आई जहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर दोनों युवकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। सूचना पाकर सीएचसी पहुंचे परिजनों ने बिना परिजनों के आए शव भेजने पर हंगामा किया। पुलिस ने परिजनों को समझा बुझाकर मामला शांत कराया। थाना प्रभारी राकेश कुमार शर्मा ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों की ओर से तहरीर मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।