फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Bike rider grocer dies due to vehicle collision

वाहन की टक्कर से बाइक सवार किराना व्यापारी की मौत

Wed, 25 May 2022 11:12 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 25 May 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
Bike rider grocer dies due to vehicle collision
फोटो-25एयूआरपी-01- मृतका इदरीश की फाइल फोटो - फोटो : AURAIYA
बिधूना। साहसपुर मोड़ के पास बुधवार तड़के तेज रफ्तार वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल किराना व्यापारी की इलाज के दौरान मौत हो गई। व्यापारी बहन की ससुराल मैनपुरी से शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहा था।
विज्ञापन

बिधूना के मोहल्ला तिलकनगर निवासी इदरीश (36) मंगलवार की शाम इंदपामऊ निवासी जुबैद (35) के साथ बाइक से बहन की ससुराल मैनपुरी में शादी समारोह में शामिल होने गया था। वह रात दो बजे घर आने के लिए निकला था।
विज्ञापन

करीब साढ़े तीन बजे बिधूना-ऐरवाकटरा मार्ग पर साहसपुर मोड़ के पास सामने से आए तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। हेलमेट लगाए होने से जुबैद के सिर में ज्यादा चोट नहीं आई। हादसे की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने दोनों को सीएचसी बिधूना पहुंचाया। डॉक्टरों ने इदरीश को मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जुबैद को गंभीर हालत में सैफई रेफर किया गया है। घटनास्थल पर मौजूद परिजनों ने बताया कि इदरीश चंदरपुर तिराहे पर किराना की दुकान किए था, जिससे वह परिवार का भरण-पोषण करता था। परिवार में पत्नी शहनाज (35) एवं दो पुत्र अल्तमश (14) और रिहान (4) हैं। घर के मुखिया की मौत से परिजन बेहाल हैं। कोतवाली प्रभारी सुजीत वर्मा ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

फोटो-25एयूआरपी-02- घर पर गमगीन बैठे इदरीश के परिजन। संवाद

फोटो-25एयूआरपी-02- घर पर गमगीन बैठे इदरीश के परिजन। संवाद- फोटो : AURAIYA

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed