{"_id":"58dea4fe4f1c1b380763f270","slug":"bike-rider-death-by-car-collision","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार की टक्कर से बाइक सवार की मौत
auraiya,amar ujala beauro
Updated Sat, 01 Apr 2017 12:20 AM IST
विज्ञापन
सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिधूना-भरथना मार्ग पर भैंसलोट के पास गुरुवार रात सफारी कार की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। वहीं उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों की सूचना पर एंबुलेंस से घायलों को सीएचसी लाया गया। यहां से दोनों को सैफई रेफर कर दिया गया। रास्ते में एक युवक की मौत हो गई।
कोतवाली क्षेत्र के गांव धनवाली निवासी प्रमोद(42) पुत्र चंद्रभान गांव के रवि(25) के साथ बाइक से गुरुवार को बिधूना आए थे। गुरुवार शाम वह बिधूना से काम निपटाकर गांव बाइक से लौट रहे थे। बिधूना-भरथना रोड पर भैंसलोट गांव के पास इटावा की ओर से आ रही सफेद रंग की सफारी कार ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे वह घायल हो गए। टक्कर मारने के बाद चालक सफारी लेकर फरार हो गया। लोगों ने उन्हें सीएचसी में भर्ती कराया। सूचना पर परिजन भी पहुंच गए।
डाक्टरों ने गंभीर हालत में दोनों को रेफर कर दिया। इटावा के पास रास्ते में प्रमोद ने दम तोड़ दिया। जबकि रवि को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक के पुत्र राहुल कुमार ने कोतवाली पुलिस को घटना की तहरीर दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।