{"_id":"69ed0d114f28d9c2d7011b78","slug":"bike-hits-divider-due-to-tyre-burst-girl-dies-auraiya-news-c-211-1-aur1009-143744-2026-04-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: टायर फटने से डिवाइडर से टकराई बाइक, युवती की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: टायर फटने से डिवाइडर से टकराई बाइक, युवती की मौत
Sun, 26 Apr 2026 12:20 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Sun, 26 Apr 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
फोटो-49-रीतू। फाइल फोटो
अजीतमल। कानपुर-इटावा हाईवे पर गांव मोहारी के पास शनिवार दोपहर अचानक टायर फट जाने से बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार युवक-युवती गंभीर रूप से घायल हो गए। मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान युवती की मौत हो गई।
कोतवाली के गांव कल्ले का पुरवा निवासी विपिन (20) और सराय टडवा मंतला भीखेपुर निवासी रीतू (19) बाइक से अजीतमल की ओर जा रहे थे। जैसे ही वे गांव मोहारी स्थित राजकमल होटल के पास पहुंचे, अचानक बाइक का टायर फट गया।
संतुलन बिगड़ने से बाइक सीधे डिवाइडर से टकरा गई और दोनों सवार सड़क पर दूर जा गिरे। हादसे के बाद मौके पर राहगीरों की भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों को एंबुलेंस से सीएचसी ले गई। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने दोनों को मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। वहां उपचार के दौरान युवती की मौत हो गई।
विज्ञापन
विपिन के पिता ने बताया कि उनका बेटा नोएडा में नौकरी करता है, वह शुक्रवार को ही घर आया था। वहीं, युवती रीतू के पिता ने बताया कि उनकी बेटी होमगार्ड भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड निकलवाने की बात कहकर घर से निकली थी। कोतवाल ललितेश नारायन त्रिपाठी ने बताया कि सड़क हादसे में युवती की मौत की जानकारी मिली है। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। दोनों परिवारों के परिजन से पूछताछ की जा रही है।