{"_id":"62bdf4da3835e81f1523439f","slug":"bihar-sampark-kranti-arose-due-to-pressure-pipe-burst-auraiya-news-knp7051769151","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेशर पाइप फटने से खड़ी हुई बिहार संपर्क क्रांति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेशर पाइप फटने से खड़ी हुई बिहार संपर्क क्रांति
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अछल्दा (औरैया)। दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस का प्रेशर पाइप फटने से ट्रेन एक घंटे अछल्दा स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो पर खड़ी रही। स्टेशन मास्टर प्रेशर पाइप को ठीक करने में लगे रहे। इस दौरान पीछे से आ रही ट्रेन को लूप लाइन से निकला गया।
गुरुवार रात 9 बजकर 40 मिनट पर दिल्ली से बिहार जा रही ट्रेन नंबर 12566 बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस का प्रेशर पाइप अछल्दा स्टेशन पर फट गया। जिससे ट्रेन प्लेटफार्म नंबर दो पर खड़ी हो गई। तकनीकी खराबी आने की जानकारी मिलते ही रेलवे अधिकारियों में हड़कंप मच गया। ट्रेन में सवार यात्री भी परेशान होने लगे।
स्टेशन मास्टर आस्तिक कुमार रेलवे कर्मचारियों के साथ पाइप को ठीक कराने में जुट गए। इसके साथ ही तकनीकी टीम को सूचना दी। इधर रात 11 बजे तक प्रेशर पाइप ठीक नहीं हो सका। स्टेशन मास्टर ने बताया कि दिबियापुर से टीम बुलाई गई है। पाइप ठीक करके ट्रेन को रवाना किया जाएगा। बिहार संपर्क क्रांति के प्लेटफार्म नंबर दो पर खड़े होने के कारण पीछे से आ रही अजमेर सियालदाह समेत अन्य एक्सप्रेस ट्रेनों और मालगाड़ी को लूप लाइन से गुजारा गया।