{"_id":"64ee31d15602bb6f1809af37","slug":"bidhuna-civil-bar-advocates-on-strike-auraiya-news-c-211-1-aur1001-2384-2023-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: हड़ताल पर रहे बिधूना सिविल बार के अधिवक्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: हड़ताल पर रहे बिधूना सिविल बार के अधिवक्ता
विज्ञापन
बिधूना। सिविल बार एसोसिएशन बिधूना के अधिवक्ताओं ने बिधूना पुलिस की कार्यशैली से नाराजगी जाहिर करते हुए मंगलवार को भी न्यायिक कार्य से विरत रहे। अधिवक्ताओं ने न्याय न मिलने तक संघर्ष करने की चेतावनी दी।
बिधूना सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष उपेंद्र कुमार त्रिपाठी व महामंत्री जितेंद्र कुमार राठौर ने बताया कि बिधूना पुलिस द्वारा अधिवक्ता साथी सुनील सिंह चौहान के खिलाफ बिधूना कोतवाली में झूठा मुकदमा लिखा गया है। पुलिस बेवजह अधिवक्ताओं को परेशान कर रही है।
साथी पर दर्ज हुए मुकदमे की फाइनल रिपोर्ट लगाए जाने की अधिवक्ताओं ने मांग रखी। कहा कि अधिवक्ता साथी द्वारा दी गई तहरीर पर अरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाए। बताया कि इस मामले को लेकर सोमवार को पुलिस अधीक्षक चारू निगम से मुलाकात की गई थी। वार्ता असंतोषजनक होने की वजह से हड़ताल जारी है। संवाद