{"_id":"6331ffe6bc51437646663b42","slug":"bhakti-durga-pooja-up-news-auraiya-news-auraiya-auraiya-news-knp720297662","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंडालों में बिना कनेक्शन बिजली जलाने पर की जाएगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंडालों में बिना कनेक्शन बिजली जलाने पर की जाएगी कार्रवाई
विज्ञापन
औरैया। नवरात्र में सजे पूजा पंडालों में बिना कनेक्शन लिए बिजली उपयोग करने पर कार्रवाई होगी। शासन की गाइडलाइन के बाद विजली विभाग कनेक्शन देने को तैयार है पर अभी कुछ ही लोगों ने आवेदन किए हैं।
इस बार जिले भर में करीब 150 पंडालों में प्रतिमाएं स्थापित की जा रही हैं। सदर कोतवाली क्षेत्र में 25 स्थानों पर पंडालों में मां दुर्गा सहित अन्य देवी देवताओं की प्रतिमा स्थापित की जा चुकी है। एसडीओ महेंद्र सिंह ने बताया कि शासन ने इन पूजा पंडालों के लिए विद्युत का अस्थायी कनेक्शन लेना अनिवार्य किया है। विभाग ने चेताया है कि बिना कनेक्शन के बिजली उपयोग करते पकड़े जाने पर समितियों पर कार्रवाई की जाएगी।
एसडीओ ने बताया कि समिति की ओर से प्रार्थना पत्र देकर कनेक्शन लिया जा सकता है। कनेक्शन के साथ ही मीटर भी लगाया जाएगा। जितनी बिजली खपत होगी, उसी के हिसाब से बिल लिया जाएगा।
विज्ञापन
पंडालों में तीन किलोवाट के अस्थायी विद्युत कनेक्शन के लिए 5976 रुपये, चार किलोवाट के लिए 7,376 रुपये, पांच किलोवाट के लिए 11,618 रुपये शुल्क है। 20 किलोवाट से ज्यादा विद्युत उपभोग करने वालों पर 100 रुपये प्रति किलोवाट के हिसाब से शुल्क लिया जाएगा।