फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   Bhagyanagar block chief's chair in danger

खतरे में भाग्यनगर ब्लाक प्रमुख की कुर्सी

Thu, 27 Jul 2017 11:22 PM IST
अमर उजाला, औरैया
अमर उजाला, औरैया Updated Thu, 27 Jul 2017 11:22 PM IST
विज्ञापन
Bhagyanagar block chief's chair in danger
डीएम कार्यालय में शपथ पत्र देने पहुंचे मौजूद सदस्यगण - फोटो : amar ujala
भाग्यनगर ब्लाक प्रमुख की सीट भी अब खतरे में आ गई है। गुरुवार को 51 बीडीसी सदस्यों ने ब्लाक प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव के समर्थन में शपथ पत्र सौंपा। इस दौरान ब्लाक प्रमुख समर्थकों व शपथ पत्र देने वाले सदस्यों के बीच हाथापाई भी हुई।
विज्ञापन


सरकार के बदलने के बाद जिले के अलग-अलग ब्लाकों में वर्तमान ब्लाक प्रमुख को लेकर अविश्वास प्रस्ताव का दौर जारी है। कई दिनों से भाग्यनगर ब्लाक प्रमुख अजय यादव के खिलाफ  सदस्यों को लेकर अंदर ही अंदर उठापटक चल रही थी। गुरुवार को ब्लाक प्रमुख चुनाव में दूसरे नंबर पर रहे गौरव यादव के नेतृत्व में 93 सदस्यों में 51 सदस्य डीएम जय प्रकाश सगर के पास पहुंचे और अविश्वास के पक्ष में शपथ पत्र सौंपे। इसके बाद डीएम ने एक एक सदस्य से शपथ पत्र के बारे में पूछा।
विज्ञापन


बाद में कुछ सदस्य जब डीएम कार्यालय के बाहर आए तो बाहर खडे़ ब्लाक प्रमुख व उनके समर्थक सदस्यों के साथ हाथापाई हो गई। इससे डीएम कार्यालय में हड़कंप मच गया। हालांकि बाद में दोनों पक्षों को शांत करा दिया गया है। उधर सभी 51 सदस्यों की डीएम वीडियोग्राफी कराकर उनके शपथ पर ले लिए है। दूसरी तरफ  गौरव यादव ने जिस सदस्य के साथ हाथापाई की गई थी। उसको लेकर एसपी के पास पहुंचे और शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएम जय प्रकाश सगर ने बताया कि ब्लाक प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव को लेकर बीडीसी सदस्य उनके कार्यालय आए थे। इस दौरान उन्हें 51 बीडीसी सदस्यों के शपथ पत्र सौंपे गए हैं। मौके पर 48 बीडीसी सदस्य ही मौजूद थे। इन सबका परीक्षण कराने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed